Liver Fail: यह सच है कि अगर कोई भी समस्या हमारे शरीर में होता है तो यह अचानक नहीं होता है। छोटी-छोटी परेशानियों को अगर हम नजर अंदाज करते हैं तो यह एक बड़ी बीमारी का रूप लेता है। जब तक हम इसके बारे में कुछ समझ पाते हैं जान तक की नौबत आ जाती है। लिवर फेल होना भी आजकल के समय में काफी ज्यादा सुना जा रहा है लेकिन क्या आपको पता है कि अगर समय रहते आप इन 5 लक्षणों पर ध्यान दें तो शायद आप इस जंग जीत सकते हैं। आइए जानते हैं Dr Arpit Saini से लिवर फेल होने से पहले के मूल लक्षण जिसे हम इग्नोर करते हैं।
लिवर फेल का शुरुआती लक्षण क्यों नहीं चलता पता
View this post on Instagram
आपको इस बात का अंदाजा इसलिए भी नहीं होता है क्योंकि लिवर फेल होने से पहले किसी भी प्रकार का कोई दर्द नहीं होता है। जब तक आपको पता चलता है कि आपका लिवर खराब है तब तक 70% डैमेज हो गया होता है। शुरुआत में शरीर 5 संकेत देते हैं क्योंकि यह आम लगते हैं।
सुबह उठकर थकान होना क्यों है रिस्की
अगर आप 7 से 8 घंटे की नींद ले रहे हैं और पूरी नींद होने के बाद भी आपका शरीर भारी लग रहा है तो सतर्क हो जाए। अगर आप इसे स्ट्रेस समझने की गलती कर रहे हैं तो यह लिवर की समस्याओं का संकेत हो सकता है।
पेट के ऊपर के हिस्से में भारीपन या खिंचाव होना हो सकता है है Liver Fail के संकेत
दरअसल लिवर पेट के ऊपरी दाहिनी हिस्से में होता है और जब यहां कोई सूजन या फैट जमा हो जाता है तो उस जगह पर भारीपन दबाव या हल्का दर्द महसूस होने लगता है। इसे नजरअंदाज ना करें क्योंकि यह लिवर फेल के शुरुआती संकेत हो सकते हैं।
आंख या फिर स्किन का पीला पड़ना भी हो सकता है संकेत
लिवर फेल होने से पहले आपकी आंखों और त्वचा का रंग पीला पड़ने लगता है। दरअसल लीवर कमजोर होता है तो इसकी वजह से खून में जमा होने लगता है और ऐसे में चेहरे और आंखों के रंग बदलने लगते हैं जो सिर्फ आपको ही पता चलता है।
क्यों यूरिन का रंग हो जाता है गहरा
पानी पीने के बाद भी अगर आपके यूरिन का रंग गहरा पीला आ रहा है तो आपको सोचने की जरूरत है क्योंकि लिवर बिलीरुबिन को साफ करके पेट से बाहर नहीं निकल पाता है उसकी वजह से परेशानी बढ़ती है।
भूख की कमी क्यों है आपके लिए संकेत
खाना देखकर भी आपको भूख नहीं लगती है या आप जब खाने के लिए बैठे हैं तो पेट जल्दी भर जाता है। लीवर कमजोर होने से खाना ठीक से पच नहीं पाता है जिससे भूख लगना बिल्कुल बंद हो जाती है और इसके साथ-साथ वजन कम होने लगता है।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।






