---Advertisement---

National Best Friend Day 2024: कभी न गिफ्ट करें ये 5 चीजें, वर्ना टूट जाएगी दोस्ती

National Best Friend Day 2024: दोस्तों को कुछ चीजें भूल कर भी नहीं गिफ्ट करनी चाहिए, उन्हें देने से आपकी दोस्ती में दरार आ सकती है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 8, 2024 11:04 पूर्वाह्न

National Best Friend Day 2024
Follow Us
---Advertisement---

National Best Friend Day 2024: दोस्ती एक ऐसा खूबसूरत रिश्ता है जो दुनियां के बाकी सभी रिश्तों से काफी अलग और स्पेशल होता है। दोस्तों से हम ऐसी बातें भी शेयर करते हैं जो हमारे करीबियों तक को भी पता नहीं होती। यहीं इस खास रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए आज यानी 8 जून 2024 को नेशनल फ्रेंडशिप डे (National Best Friend Day 2024) सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस दिन लोग अपने दोस्तों को कई तरह के अलग-सलग तोहफे गिफ्ट्स में देते हैं लेकिन, क्या आपको पता है कि किन तोहफों को गिफ्ट्स में नहीं देना चाहिए या उन्हें देने से आपकी दोस्ती भी खराब हो सकती है। नहीं तो चलिए जानते हैं।

National Best Friend Day 2024 पर दोस्तों को कभी न गिफ्ट करें ये 5 चीजें

चलिए अब जानते हैं कि आपको किन 5 चीजों को नहीं गिफ्ट करना चाहिए और क्यों।

पर्स या बैग न दें

अपने दोस्तों को गिफ्ट में पर्स या बैग आपको कभी नहीं देना चाहिए क्योंकि, पर्स में पैसे रखे जाते हैं। यहीं उसे तोहफे में देने से आपकी आर्थिक स्थिति खराब और दोस्ती में भी दरार आ सकती है।

चप्पलें भी कभी न करें गिफ्ट

शास्त्रों के अनुसार चप्पल और जूतों को तोहफे में देने से दोस्तों के बीच लड़ाई झगड़े बढ़ जाते हैं और ऐसा करने से आपका रिश्ता टूट भी सकता है। इसलिए आपको कभी भी अपने दोस्तों को जूते या चप्पल गिफ्ट में नहीं देने चाहिए।

परफ्यूम भी है अशुभ

माना जाता है कि, दोस्तों या अपने करीबियों को तोहफे में कभी भी परफ्यूम नहीं देना चाहिए। क्योंकि, जैसे एक समय के बाद परफ्यूम की खुशबू गायब हो जाती है वैसे ही दोस्ती में से पहले वाली बात चली जाती है और आपकी दोस्ती कमजोर होने लगती है।

काले कपड़े नहीं करने चाहिए गिफ्ट

इसी तरह कई लोग अपने दोस्तों को काले कपड़े गिफ्ट कर देते हैं। लेकिन, शास्त्रों में काले कपड़े काफी अशुभ माने जाते हैं और इन्हें गिफ्ट करने से दोस्ती में खटास आ सकती है। इसलिए आपको काले कपड़े भी कभी नहीं देने चाहिए।

नहीं देने चाहिए पानी से बने तोहफे

अक्सर लोग अपने दोस्तों को पानी से बने कई तोहफे जैसे, एक्वेरियम, वाटर फाउंटेन या फिश बाउल भी देते हैं। इन तोहफों को गिफ्ट करने से आपका भाग्य दूसरों के पास चला जाता है और आपकी दोस्ती भी टूट सकती है। इसलिए आपको इसे भी कभी दोस्तों को गिफ्ट नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hair Health

मार्च 10, 2026

Cancer

मार्च 10, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 10, 2026

Heart Health

मार्च 10, 2026

Fatty Liver

मार्च 10, 2026

Cancer

मार्च 9, 2026