---Advertisement---

पति से द्वेष में गैर मर्द के साथ संबंध बनाने वाली महिला पहुंची Premanand Maharaj के दरबार! जानें गुरु जी ने कैसे एक झटके में सिखाया सबक

गुरु Premanand Maharaj का सामना एक ऐसी महिला से हुआ जिसने अपने पति से द्वेष वस गैर मर्द के साथ शारीरिक संबंध बना लिए थे। प्रेमानंद महाराज ने उस महिला को सबक सिखाते हुए ऐसी बातें कही है जिसे सुन आंखें खुल सकती हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 14, 2025 6:37 अपराह्न

Premanand Maharaj
Follow Us
---Advertisement---

Premanand Maharaj: यूं तो राधा केली कुंज में कई ऐसे शख्स जाते हैं जिनकी इच्छा प्रेमानंद महाराज का दर्शन करना होता है। हालांकि, कई ऐसे शख्स होते हैं जिनके मन में सवाल भरे होते हैं। उनमें भी कुछ ऐसे सवाल होते हैं जो लोगों की नींद तक हराम कर सकते हैं। ऐसी ही एक महिला गुरु प्रेमानंद महाराज के दरबार पहुंची। महिला ने Premanand Maharaj को दुविधा में डालते हुए ऐसा सवाल पूछा कि मौके पर उपस्थित लोग हैरान रह गए। महिला ने पूछा कि उसने पति से द्वेष में गैर मर्द के साथ शारीरिक संबंध बना लिया है। वो कैसे अपने पुराने प्रेम को हासिल करे? इसका जवाब गुरु प्रेमानंद महाराज ने इतने तार्किक अंदाज में दिया कि उसे सुन महिला सबक सीख गई होगी और उसकी सारी दुविधा दूर हो गई होगी।

गैर मर्द से संबंध बनाने वाली महिला को गुरु Premanand Maharaj का खास संदेश!

भजनमार्ग से जारी यूट्यूब शॉर्ट में गुरु प्रेमानंद गैर मर्द के साथ संबंध बनाने वाली महिला को संबोधित करते नजर आ रहे हैं। प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि “जब तक दोनों पक्ष नहीं संभलेंगे तब तक एक पक्ष को कैसे संभाला जा सकता है? अब पत्नी देख रही कि उसका पति जो है वो उसके सामने किसी दूसरी स्त्री को ले घर आ रहा है। अब वो क्या करें? ऐसी समस्याएं पड़ जाती है कि कुछ अच्छी बच्चियां चलना चाहती हैं अच्छे से, लेकिन ऐसी परिस्थिति होती है जैसे उसने कहा कि हम अपने पति के द्वेष वश तो किन्हीं कारणों से द्वेष हुआ न। उसको लगता है अच्छा तुम ऐसा कर रहे हो तो फिर हम ऐसा करके दिखाते हैं। लेकिन हमें अपने चरित्र को पावन रखना चाहिए। अब भगवान की शरण में हो नाम जप करो। ऐसी गलती मत करना।”

पीड़ित महिला से गुरु प्रेमानंद महाराज की खास अपील!

अपने हिस्से का सवाल लेकर राधा केली कुंज पहुंची पीड़ित महिला से वार्ता करते हुए Premanand Maharaj ने उनसे खास अपील की है। प्रेमानंद महाराज महिला से कहते हैं कि “अगर पति के ऐसे आचरण हैं जिनके द्वारा आपको दुख पहुंचता है तो भले आप उस दुख को सह लें, लेकिन आप गंदा आचरण ना करें। हमें तो यही लगता है आप अपने जीवन को भगवान की शरण में रखकर पवित्र रखें और अगर हो सके तो अपने प्यार से पति को वश में करें। ऐसा प्यार प्रस्तुत करें कि पति तुम्हारे अनुकूल हो जाए। बहुत से बिगड़ैलों को स्त्रियों ने सुधारा है। आप कोशिश करें, आपकी जीत होगी।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

Prediabetes

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Anurag Dhanda

जून 27, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 27, 2026