---Advertisement---

Relationship Tips: क्या आप भी दो लड़कों से कर बैठी हैं प्यार! तो इस तरह करें सच्चे प्यार की पहचान

कई बार लड़कियां दो लड़के के साथ प्यार में पड़ जाती हैं। मगर उन्हें ये नहीं लगता है उनकी सच्ची मोहब्बत है कौन। इस स्थिति में लड़की को ऐसे अपने सच्चे मोहब्बत की पहचान करनी चाहिए।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 31, 2023 1:24 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Relationship Tips: रिलेशनशिप लाइफ का सबसे खूबसूरत हिस्सा होता है। वहीं शाहरुख खान का कहना है कि “प्यार एक बार होता है”। क्या सही में ऐसा है? क्या वास्तव में प्यार एक बार ही होता है? हालांकि कई बार ऐसी स्थिति लोगों की हो जाती है जब वो दो बार प्यार में पड़ जाती हैं। वहीं लड़का लड़की कई बार दो लोगों के साथ प्यार में पड़ जाते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि दो लोगों से उन्हें सच्ची मोहब्बत हो गई है। लेकिन ऐसा नहीं है। ऐसी स्थिति में घबराने से पहले उन दोनों लोगों में से सच्ची मोहब्बत खोज कर व्यक्ति को निकाल लेनी चाहिए।

वहीं कई दफे ऐसी हालत हो जाती है कि लड़की को ये नहीं पता होता है कि आगे व्यक्ति को क्या करना चाहिए। इस स्थिति में हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं, जिसमें बताए हैं कि लड़कियों को ऐसी स्थिति में फंसने के बाद क्या करना चाहिए। तो आइए जानते हैं।

सबसे पहले मोहब्बत की करें पहचान

जब आपको लगे कि आपको दो लड़कों से प्यार हो गया है। इस स्थिति में सच्ची मोहब्बत का तलाश करना बहुत जरूरी है। क्योंकि कई बार हम आकर्षण को प्यार समझने की गलती कर देते हैं। इस स्थिति में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सबसे पहले खुद को वक्त दें और असली मोहब्बत को पहचानें।

जानें किससे है आपको इमोशनल अटैचमेंट

रिश्ते के लिए इमोशनल अटैचमेंट बहुत जरूरी है। इसलिए आपको पहचानने की जरूरत है कि किसके साथ आपका इमोशनल अटैचमेंट सबसे अधिक है। कौन है जो आपकी खुशियों से जुड़ा हुआ है। जब तक आप ये नहीं पता कर सकती हैं, आपको किसी एक को चुनने में बेहद कठिनाई होगी।

करें दोनों से बात

परफेक्ट लाइफ पार्टनर चुनने के लिए आपको दोनों से बात करने की जरूरत पड़ेगी। इसमें देखना पड़ेगा कि कौन है वो जो आपकी बातों को समझ रहा है। किसके साथ आप अधिक कंफर्टेबल फील कर रहे हैं। वहीं आप फ्यूचर को भी देखें। इसके लिए दोनों से डिस्कस करें कि आपके विषय में कौन क्या सोचता है। इसके बाद सुनिश्चित करें कि आपको प्यार किस लड़के से हुआ है। वहीं किससे अट्रैक्शन है, जिसके कारण आपको लग रहा है कि आप उस लड़के के साथ प्यार में हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026

Health Tips

मई 29, 2026