---Advertisement---

Sapne Ka Matlab: सपने में किसी का पीछा करना देता है ये संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

धर्म ग्रंथों में हर सपने का मतलब अलग होता हैं, इसके अध्ययन को स्वप्न शास्त्र कहा जाता है। आज यहां इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि सपने में अगर कोई पीछा करें या फिर आप भाग रहे हो तो इसका क्या अर्थ होता है.

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 27, 2023 11:22 पूर्वाह्न

Sapne ka Matlab
Follow Us
---Advertisement---

Sapne Ka Matlab: सपनों की रंग बिरंगी दुनियां काफी खुबसूरत होने के साथ-साथ विचित्र भी है. अक्सर जो सपने हमें दिखाई देते हैं उनका सीधा संबंध हमारी जिंदगी से होता है. मगर कई बार ऐसे सपने भी दस्तक दे देते हैं, जो बिल्कुल ही अलग और अजीब होते हैं। धर्म ग्रंथों में हर सपने का मतलब अलग होता हैं, इसके अध्ययन को स्वप्न शास्त्र कहा जाता है। आज यहां इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि सपने में अगर कोई पीछा करें या फिर आप भाग रहे हो तो इसका क्या अर्थ होता है.

सपनें में कोई आपका पीछा करे तो

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक वैसे तो नींद में आने वाले सपनों का सीधा संबंध कहीं न कहीं हमारे ही अतीत, वर्तमान या भविष्य से होता है। फिर भी कई बार हम कुछ अनोखा देख लेते हैं, अक्सर लोगों को सपने में किसी के पीछा करने का आभास होता है। इस तरह का सपना आमतौर पर ज्यादा लोगों को आता हैं। स्वप्न शास्त्र की मानें तो इसका मतलब है कि पिछले लंबे वक्त से आपको कोई चिंता सता रही है। ऐसा कुछ दिखने पर आपको बैठ कर आत्मचिंतन करना चाहिए कि असल जिंदगी में ऐसी कौन सी परेशानी है जिसे सुलझाने की जरूरत है।

सपने में भागते हुए दिखने का अर्थ


ज्यादातर लोगों को सपना दिखाई देता है कि वो किसी से बच कर भाग रहे हैं, तो आपको यहां बता दें कि ऐसे सपनों का दिखना बिल्कुल भी ठीक संकेत नहीं देता है। इस तरह के सपने अक्सर उन लोगों को आते हैं जो समस्याओं में उलझे हुए होते हैं और उसे ठीक करने का प्रयास नहीं करते. साथ ही यदि सपनों में कुछ लोगों को भागते समय भागने में दिक्कत होती हैं तो स्वप्न शास्त्र के मुताबिक ऐसे लोगों में आत्मविश्वास की कमीं पाई जाती है। इस स्थिती में असल जिंदगी में साहसी काम करने चाहिए और भीतर आत्मविश्वास को पैदा करने की कोशिशें भी करनी चाहिए।

Disclaimer – DNP INDIA हिंदी वेबसाइट अपने आलेख के माध्‍यम से किसी भी प्रकार के अंधविश्‍वास, अज्ञानता को बढ़ावा नहीं देता है। यहां सपनों से संबंधित किसी भी आर्टिकल में हम पाठकों की रुचि, जिज्ञासा को ध्‍यान में रखकर विभिन्‍न शास्‍त्रों, धर्मग्रंथों, मान्‍यताओं समेत कई अन्‍य माध्‍यमों से उपरोक्‍त जानकारी एकत्रित करके एवं आधारित सवाल-जवाब को प्रस्‍तुत कर रहे हैं। इसके पीछे उद्देश्य केवल सूचना प्रदान करना है। किसी भी रूप में इसकी सत्यता एवं सटीकता की हम पुष्टि नहीं करते हैं और न ही इसके प्रमाणिक होने की बात कहते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 11, 2026

Poonam Pandey

मार्च 11, 2026

Hair Health

मार्च 10, 2026

Cancer

मार्च 10, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 10, 2026

Heart Health

मार्च 10, 2026