DNP India Hindi

Sendha Namak vs Iodised Salt: मिनरल्स के चक्कर में कहीं मोटापे और कब्ज को तो नहीं दे रहे न्यौता! जानिए एक्सपर्ट ने किस नमक को कहा बेस्ट

Sendha Namak vs Iodised Salt

Photo Credit- Google Sendha Namak vs Iodised Salt

Sendha Namak vs Iodised Salt: खाने में आयोडीन नमक का इस्तेमाल करने की सलाह डॉक्टर भी देते हैं लेकिन आखिर सेंधा नमक वर्सेज आयोडीन साल्ट में क्या अंतर है। क्या आप जानते हैं क्यों खाया जाता है। वहीं सेंधा नमक जिसका इस्तेमाल हम व्रत के दौरान करते हैं जिसे शुद्ध कहा जाता है लेकिन इस सबके बीच डॉक्टर प्रियंका सेहरावत ने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि आखिर सेंधा नमक वर्सेज आयोडीन साल्ट में क्या अंतर है। क्या आयोडीन नमक की जगह आप भी सेंधा नमक का सेवन कर सकते हैं। आखिर इसमें क्या डिफरेंस है। इस बारे में डॉक्टर प्रियंका ने जो बताया वह आपको चौंका सकता है।

कैसे आयोडाइज्ड साल्ट आपको इन परेशानियों से देती है सुरक्षा

डॉ प्रियंका कहती हैं कि आयोडाइज्ड साल्ट में आयोडीन की मात्रा होती है जो थायराइड हार्मोन प्रोडक्शन के लिए जरूरी होता है। थायराइड हार्मोन सेल्यूलर मेटाबॉलिज्म के लिए जरूरी है। अगर आयोडीन नहीं है तो थायराइड हार्मोन कम बनेगा। थायराइड कम बनने की वजह से हाइपोथाइरॉएडिज्म का खतरा होता है जिसकी वजह से वजन बढ़ना, बाल गिरने से लेकर पतले नाखून और कब्ज तक की समस्या हो सकती है। लोगों को बहुत ज्यादा ठंड भी लगने लगती है और आपका गट स्लो होने लगता है।

Sendha Namak vs Iodised Salt में से कौन है ब्लड प्रेशर के लिए रिस्की

डॉक्टर बताती है कि सेंधा नमक को लेकर लोग कहते हैं कि मिनरल्स का सेवन ज्यादा होता है इसलिए इसका सेवन जरूरी है। इसकी वजह से लोग सेंधा नमक का इस्तेमाल काफी ज्यादा करने लगे हैं लेकिन इसकी वजह से हाइपोथायरायडिज्म के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। आप नट्स, सीड्स और बैलेंस डाइट से काफी मिनरल्स ले सकते हैं लेकिन इसमें आयोडीन नहीं है। ऐसे में अगर आप सेंधा नमक खा रहे हैं तो बहुत ज्यादा मात्रा में आपको लेना पड़ेगा ताकि जरूरी मिनरल्स मिल सके। ऐसे में आपका ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है।

अगर आप भी बिना सोचे समझे नमक का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए डॉक्टर प्रियंका द्वारा कही गई बात फायदेमंद साबित हो सकती है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Exit mobile version