---Advertisement---

Skin Care Tips: बेजान त्वचा से चाहिए राहत तो इस फेस पैक का कर सकते हैं इस्तेमाल, मिलेगी सेलेब्स जैसी खूबसूरती

खूबसूरत त्वचा पाने की राहत सभी लोगों की होती है। इसलिए स्किन केयर टिप्स बहुत जरूरी है। अगर आप सेलेब्स जैसी खूबसूरती और निखार पाना चाहते हैं तो आज से ही तरबूज का फेस पैक लगाएं। इससे आपको खूब राहत मिलेगी।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 25, 2023 12:01 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Skin Care Tips: गर्मी के दिनों में त्वचा का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। इस मौसम में स्किन रूखी और बेजान होने लगती है। इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ टिप्स को फॉलो करना बहुत जरूरी है। वहीं कई स्किन केयर रूटीन को करना भी लाजमी है। इस स्थिति में रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा पाने के लिए और सेलेब्स जैसी खुबसूरती पाने के लिए तरबूज का फेस मास्क बेहद फायदेमंद है। ये त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इससे स्किन मुलायम होता है और दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलता है।

वहीं गर्मियों में सन बर्न जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है। इन सारी चीजों से निजात पाने के लिए तरबूज का फेस पैक बेहद जरूरी है। तो आइए आज इस आर्टिकल में जानते हैं तरबूज का फेस पैक कैसे बनाएं और इसका इस्तेमाल कैसे करें।

तरबूज फेस पैक बनाने के लिए इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

तरबूज के पल्प (करीब दो से तीन चम्मच)
बेसन (एक चम्मच)
शहद (एक चम्मच)
हल्दी (आधा चम्मच)

इस तरह से करें तरबूज फेस पैक का इस्तेमाल

स्टेप 1: सबसे पहले एक कटोरी लें और उसमें तरबूज पल्प निकालें।

स्टेप 2: अब इसमें शहद और एक चम्मच बेसन मिलाएं।

स्टेप 3: अब इस पेस्ट में हल्दी मिलाएं और अच्छे से फेंट लें जिससे इसमें एक भी गांठ न रहे।

स्टेप 4: अब चेहरे को अच्छे से धोने के बाद 15 मिनट के लिए इस मास्क को चेहरे पर लगाएं।

स्टेप 5: अब फेस को नॉर्मल पानी से धो लें और अच्छे से साफ कर लें।

स्टेप 6: अब फेस को धोने के बाद मॉइश्चराइज लगा लें। इससे चेहरे की नमी बरकरार रहेगी। इस पैक को हफ्ते में 2 से 3 बार लगाएं। कुछ ही समय बाद फर्क नजर आने लगेगा।

Also Read: Ramadan 2023: रोजा रखने के दौरान इन तरीकों से खुद को रखें फिट, नहीं होंगे बीमार

जानें इसके बेहतरीन फायदे

तरबूज फेस पैक लगाने के कई बेहतरीन फायदे हैं। इससे त्वचा की खूबसूरती बरकरार रहती है। वहीं त्वचा पर मौजूद दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलता है। बता दें, इस फेस पैक में कई तरह के पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं। इससे रिंकल्स, झुर्रियों, दाग-धब्बों और टैनिंग जैसी समस्या से निजात मिलती है। इसलिए आज से भी आप भी इस फेस पैक को चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे आपको खूब फायदे मिलेंगे।

Also Read: MP Politics: AAP ने रानी अग्रवाल को बनाया प्रदेश अध्यक्ष, जानें क्या है रणनीति ?

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Health Tips

अगस्त 29, 2026

Health Tips

अगस्त 28, 2026

Raksha Bandhan 2026

अगस्त 28, 2026

Health Tips

अगस्त 27, 2026

H1N1

अगस्त 27, 2026