---Advertisement---

Thailand Street Food: स्पेशल स्पाइसी Chicken परोसती है यह हॉट लड़की, लुत्फ उठाने के लिए पर्यटकों की लगती है भीड़

Thailand Street Food: थाईलैंड जाने वाले लोगों की लिस्ट में सबसे टॉप पर है भारतीय लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर क्यों यहां जाने के लिए लोग होते हैं बेकरार।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 6, 2024 7:56 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Thailand Street Food: भारतीय लोग घूमने फिरने के कितने शौकीन है ये बात किसी से छुपी नहीं है और दुनिया के हर देश में आपको भारतीय टूरिस्ट घूमते भी मिल सकते है। बात करें भारतीयों के पसंदीदा टूरिस्ट देशों के बारें में तो थाईलैंड (Thailand) सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला देश है। भारत के करीब 11 एयरपोर्ट्स से थाईलैंड के 4 एयरपोर्ट्स के लिए सीधी फ्लाइट्स है। लोग यहां स्ट्रीट फूड्स (Thailand Street Food) और बीच को एंजॉय करने के लिए पहुंचते हैं। इस साल की बात करें तो डीजीसीए द्वारा घोषित डाटा के अनुसार 1.04 मिलियन भारतीय इस साल जून तक थाईलैंड की यात्रा कर चुके है।

भारतीय टूरिस्ट की Thailand वीजा फ्री कैटेगरी

https://youtu.be/it1tND8vZis

भारतीय टूरिस्ट के लिए एक बड़ी खुशखबरी भी आई है कि थाईलैंड की सरकार ने भारतीय टूरिस्ट की वीजा फ्री कैटेगरी को इस साल के नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। पहले ये अवधि मई के महीने में समाप्त होने वाली थी।

Thailand की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा टूरिज्म से

बता दें थाईलैंड ऐसा देश है जिसकी अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा टूरिज्म से आता है। चीन ,साउथ कोरिया और मलेशिया के बाद भारत चौथा ऐसा देश है जहां से सबसे ज्यादा पर्यटक थाईलैंड की यात्रा करते है। सेंट्रल एशिया में भारत और थाईलैंड का एयर रूट भी सबसे व्यस्त रूटों में से एक है। कनेक्टिविटी की बात करें तो भारत की तरफ कई विमान कंपनियों द्वारा हफ्ते में 145 फ्लाइट्स भारत और थाईलैंड के बीच सफर करती है और थाई एयरलाइंस द्वारा ये वीकली फ्रीक्वेंसी 185 की है।

Thailand के लिए भारतीयों के बीच इतनी लोकप्रियता का बड़ा कारण

थाईलैंड घूमने के लिए भारतीयों के बीच इतनी लोकप्रियता का बड़ा कारण है सिर्फ 4 से 5 घंटे में ये सफर तय हो सकता है। थाईलैंड भारतीयों के लिए एक सस्ता देश भी है जहां ज्यादा खर्चा किए बिना काफी एंजॉय किया जा सकता है। अनुकूल मौसम, शानदार नाइट लाइफ और युवाओं से लेकर फैमिली तक के लिए इस देश में भारतीयों के लिए बेहतरीन ऑप्शंस की भरमार है। यहां के विश्व प्रसिद्ध बीच , स्ट्रीट फूड , टूरिस्ट फ्रेंडली देश होने की वजह से भारतीय लोगों को थाईलैंड काफी पसंद आता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 15, 2026

Viral Video

अक्टूबर 15, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 15, 2026

High Cholesterol

अक्टूबर 15, 2026

Viral Video

अक्टूबर 14, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026