---Advertisement---

प्रेगनेंसी में भी दिखना है ग्लैमरस, आज ही ट्राई करें Alia Bhatt के टॉप 5 ट्रेंडी लुक्स

आज हम आपके लिए Alia Bhatt के टॉप 5 प्रेगनेंसी लुक्स लाए हैं जिसे अपना कर आप भी अपनी प्रेगनेंसी में ग्लैमरस दिख सकती हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: मई 22, 2024 4:15 अपराह्न

Alia Bhatt
Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस अलिया भट्ट अपनी एक्टिंग ही नहीं स्टाइलिंग और खूबसूरती को लेकर भी अपने चाहने वालों के दिलों देमाग पर छाई रहती हैं। अक्सर कई एक्ट्रेस और आम महिलाएं अपनी प्रेगनेंसी में स्टाइलिंग को लेकर काफी परेशान हो जाती हैं पर आलिया (Alia Bhatt) के साथ ऐसा नहीं हुआ। बल्कि उन्होंने तो अपने प्रेगनेंसी लुक्स को स्टाइलिश बना कर हर किसी का दिल जीत लिया था। अगर आप अपनी प्रेगनेंसी में भी स्टाइलिश और अट्रेक्टिव दिखना चाहती हैं तो, आपको आलिया के ट्रेंडी लुक्स जरूर ट्राई करने चाहिए।

Alia Bhatt के टॉप 5 ट्रेंडी प्रेगनेंसी लुक्स

चलिए अब आलिया के टॉप 5 ट्रेंडी प्रेगनेंसी लुक्स पर एक नजर डालते हैं, जिसे आप भी अपना सकती हैं।

ए लाइन कुर्ती

आलिया भट्ट की तरह खुदको प्रेगनेंसी में भी स्टाइलिश दिखाने के लिए आप उनकी ए लाइन कुर्ती को वेयर कर सकती हैं। इस टाइप की कुर्तियां पहनने से आपका बेबी बंप भी ज्यादा नहीं दिखेगा और आप प्रेगनेंसी में भी ट्रेंडी दिखेंगी।

लूज मिनी ड्रेस

अगर आप प्रेग्नेंट हैं और ऑफिस पार्टीज में स्टाइल मारना चाहती हैं तो, आलिया भट्ट की तरह किसी लूज मिनी सीक्विन ड्रेस के साथ ब्लेजर को स्टाइल कर सकती हैं। और अगर आप चाहें तो, अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए स्मोकी आईज एंड मेसी हेयर्स को भी चुन सकती हैं।

स्ट्रेचेबल बॉडीकोन ड्रेस लुक

अगर आप अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर हर किसी का अटेंशन बटोरना चाहती हैं या प्रेगनेंसी में भी ग्लैमरस दिखना चाहती हैं, तो आप आलिया का यह स्ट्रेचेबल बॉडीकोन ड्रेस लुक कॉपी कर सकती हैं। यहीं आपको भी एक्ट्रेस की तरह लुक को अट्रेक्टिव बनाने के लिए मेसी हेयरस्टाइल चुनना चाहिए।

गरारा फ्रॉक सूट

आलिया की तरह फैमिली फंक्शन्स में खुदको एक देसी टच देने और प्रेगनेंसी के दौरान सुंदर दिखने के लिए आप उनके इस गरारा फ्रॉक सूट लुक से भी आईडिया ले सकती हैं। आलिया की तरह आप भी गरारा फ्रॉक सूट के साथ कुंदन की ज्वैलरी पेयर कर सकती हैं।

ओवरसाइज गाउन

अलिया ने अपने इस लुक को क्रिएट करने के लिए ओवरसाइज गाउन को चुना, जो उनपर काफी ट्रेंडी दिख रहा है। अगर आप भी प्रेगनेंसी के दौरान ट्रेंडी दिखना चाहती हैं तो, आपको एक्ट्रेस की तरह एक ओवरसाइज गाउन पहनना चाहिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026