---Advertisement---

30 साल की महिला क्यों चीजों को भूलने के साथ इन परेशानियों का करती है सामना, जानिए एक्सपर्ट ने कैसे किया आगाह

Vitamin B12 Deficiency: आप भी चीजों को भूल रहे हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है क्योंकि यह इस विटामिन की कमी की वजह से हो रही है। ऐसे में कैसे अपना ख्याल रखें। आइए जानते हैं डॉक्टर ने वीडियो में क्या कहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 26, 2025 4:58 अपराह्न

Vitamin B12 Deficiency
Follow Us
---Advertisement---

Vitamin B12 Deficiency: क्या आप भी 30 साल या उससे अधिक की है और आपको भी भूलने की परेशानी हो रही है। अगर हां, तो इसे हल्के में लेने की गलती आपके लिए बड़ी परेशानी की वजह बन सकती है क्योंकि डॉक्टर प्रियंका सेहरावत द्वारा शेयर किए गए वीडियो में यह साफ तौर पर बताया गया है कि इसकी वजह विटामिन की कमी है। इस पर समय रहते आप गौर कर सकते हैं नहीं तो समस्या बढ़ सकती है। आखिर किस वजह से होती है भूलने की बीमारी और कैसे आप अपने आप को सुरक्षित रख सकते हैं। इसके लिए आइए जानते हैं डॉक्टर प्रियंका ने क्या कहा है।

विटामिन की कमी से भूलने के साथ होती है ये परेशानी

डॉक्टर प्रियंका इस वीडियो में कहती है कि एक 30 साल की महिला भूलने की आदत के साथ उनके पास आई। महिला को किसी भी काम को याद करने के लिए चीट्स बनाने की जरूरत पड़ती है। शॉपिंग की लिस्ट बनानी पड़ती है। ऐसे में कंसंट्रेशन की कमी हो जाती है और इसके साथ ही चीजों को भूलने जैसी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। आपके बोलने की वोकैबलरी कम होने लगती है और फोकस भी कम होने लगता है। डॉक्टर कहती हैं कि ऑफिस के लोगों को नाम याद करने में भी मुश्किल होती है।

Vitamin B12 Deficiency को ना लें हल्के में

वहीं अगर आप भी इस तरह से चीजों को भूल रहे हैं तो आपको संभलने की जरूरत है क्योंकि यह विटामिन बी 12 की कमी की वजह से होती है। डॉक्टर कहती है कि इसका इलाज भी संभव है अगर आप समय रहते सतर्क हो जाए।

विटामिन B12 और विटामिन ई की कमी

डॉक्टर के मुताबिक अगर आप भी किसी भी चीज को भूल रहे हैं तो यह विटामिन B12 और विटामिन ई की कमी को दिखाता है क्योंकि यह आपके दिमाग और नर्व हेल्थ के लिए जरूरी होता है। विटामिन बी 12 को सबसे ज्यादा महत्व दिया गया।

विटामिन की कमी से क्या हो सकती है परेशानी

अगर आपको भी इस तरह की कोई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो आप जल्द से जल्द डॉक्टर को संपर्क करें क्योंकि विटामिन बी12 की वजह से न सिर्फ नर्व फंक्शन बल्कि आरबीसी, डीएनए और मेटाबॉलिज्म पर भी असर पड़ सकता है। इसके साथ ही आपके हाथ और पैर में झुनझुनाहट के साथ-साथ चक्कर आना, मूड स्विंग और सर दर्द की परेशानी भी हो सकती है।

किन चीजों को खाए विटामिन की कमी में

इसके साथ ही विटामिन B12 की कमी को दूर करने के लिए आप मीट, मछली, दूध और डेयरी प्रॉडक्ट्स के साथ-साथ अंडे का सेवन कर सकते हैं।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026

Viral Video

मई 29, 2026

Viral Video

मई 29, 2026

Viral Video

मई 29, 2026