---Advertisement---

Weight Loss: 110 से 50 किलो वजन कम करने वाली एक्सपर्ट ने बताया ‘मैजिकल बॉक्स’ का राज! आप भी कर सकते हैं High Protein डाइट को शामिल

Weight Loss: आपको यह जानकर हैरानी नहीं होगी कि एक मैजिकल बॉक्स 50 किलो तक वजन कम कर सकता है अगर नहीं तो डॉक्टर शिखा सिंह ने एक वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि कैसे लंच, डिनर और ब्रेकफास्ट में हाई प्रोटीन डिश का सेवन कर उन्होंने 50 किलो तक वजन कम किया

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 27, 2025 5:36 अपराह्न

Weight Loss
Follow Us
---Advertisement---

Weight Loss: वेट लॉस करना मुश्किल नहीं है अगर मन में विश्वास हो तो मेहनत के बाद आप 40-50 किलो तक वजन कम कर सकते हैं। इस बात का दावा हम नहीं कर रहे हैं बल्कि सोशल मीडिया पर कई लोगों के वीडियो अक्सर चर्चा में होते हैं जो अपने इस सफर को पूरे कर चुके हैं। ऐसे में इंस्टाग्राम से जर्नी बता रही एक्सपर्ट खास Weight Loss टिप्स देती हुई दिखाई देती हैं जो आपको इंस्पायर कर सकता हैं जिसे आप फॉलो कर सकते हैं।

Weight Loss के लिए मैजिकल बॉक्स का राज

डॉक्टर शिखा सिंह इस वीडियो में यह बताती है कि यह है मेरा मेजिकल डब्बा। इस डब्बे ने मुझे 50 KG वेट लॉस में मदद किया है। मैं 110 किलो की थी और आज मैं 60 किलो की हूं और मैंने अपना 50 किलो Weight Loss किया है। अपना 50 किलो वेट लॉस करने के लिए मैंने अपने इस डब्बे में ऐसी कौन सी क्विक टेस्टी और आसान हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर पैक किए थे। आइए जानते हैं इस वीडियो में 50 किलो वेट लॉस करने वाली शिखा सिंह यह बता देती है कि इस बॉक्स में रखी हुई रेसिपी में 50 किलो वजन कम करने में मदद की है। आइए जानते हैं आखिर क्या है।

ब्रेकफास्ट के लिए ये है परफेक्ट चॉइस

डॉ शिखा सिंह आगे बताती हैं कि इसके लिए आपको एक कटोरे में दो चम्मच चिया सीड्स, दो चम्मच लो फैट दही, थोड़ा सा पानी और इसे मिक्स कर के आप रात भर इसे फ्रीज में रख दें। सुबह आप इसमें 100 ग्राम फ्रूट्स मिलाकर आप इसका सेवन कर सकते हैं। चाहे तो आप इसमें नट्स कभी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Weight Loss के लिए लंच में क्या खाए

लंच के लिए डॉक्टर शिखा सिंह कहती हैं 100 ग्राम मूंग दाल स्प्राउट्स लेती हैं। उसमें चॉप्ड प्याज, टमाटर, खीरा, चुकंदर, नमक, रेड चिली पाउडर और लेमन जूस को मिलाकर आप इसका सेवन कर सकते हैं। यह हाई प्रोटीन मूंग दाल सलाद आपके लिए वेट लॉस में फायदेमंद है।

डिनर में इस खास चीज को करें शामिल

रात के लिए आपको बहुत सारी स्लाइस वेजिटेबल चाहिए। इसमें आप टमाटर प्याज खीरा ले सकते हैं और इसमें हल्का नमक मिलाकर रेड चिली पाउडर डालें। इसे मिक्स करने के बाद आप इसमें 50 ग्राम लो फैट पनीर को डालें। रोटी पर डालकर रोल बना ले और इसका सेवन करें।

डॉक्टर शिखा सिंह द्वारा बताए गए डिश को आप ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर का इस्तेमाल कर आप अपने Weight Loss सफर को आसान बना सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026