Weight Loss: कोरियन दिन में 3 बार खाते हैं चावल फिर भी कैसे रहते हैं फिट, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती

Weight Loss: चावल खाने के बाद भी कोरियाई लोगों का वजन क्यों नहीं बढ़ता है। आइए जानते हैं इस बारे में क्या बताया गया है जो आपके लिए भी लाभदायक साबित हो सकता है। वह टिप्स जो फायदेमंद है।

Weight Loss

Photo Credit- Google Weight Loss

Weight Loss: वजन कम करने के लिए ना जाने कितने टिप्स और ट्रिक हम अपनाते हैं ताकि हम खुद को मेंटेन रख सके। इसके लिए चावल छोड़ना सबसे आम चीज है जो आपने देखा होग। जहां लोगों के बीच लगातार यह अफवाहें होती है कि चावल से वजन बढ़ता है लेकिन क्या आपको पता है कि कोरियन जो अपनी फिटनेस को लेकर जाने जाते हैं वह दिन में 3 बार चावल का सेवन करते हैं। ऐसे में चावल खाकर भी कैसे वेट लॉस किया जा सकता है और इसके लिए कोरियाई किस ट्रिक को अपनाते हैं इस बारे में इंस्टाग्राम से जानकारी दी गई है।

वेट लॉस के लिए चावल कभी भी ना खाएं अकेले

दरअसल कोरिया में चावल बेस है। यह पूरा मिल नहीं है इसे साइड के तौर पर खाया जाता है जिसके साथ अचार वाली सब्जियां, स्प्राउट, सलाद, टोफू का सेवन किया जाता है तो ऐसे में चावल के साथ फाइबर की मात्रा भी होती है जिससे आपका पेट भरा हुआ महसूस होता है।

चावल के साथ सूप का कोंबो भी है वेट लॉस का एक जबरदस्त ट्रिक

चावल के साथ सूप का सेवन किया जाता है जो हाइड्रेशन के लिए बेस्ट ऑप्शन है। यह खाना बड़ा लग सकता है लेकिन कैलोरी कंट्रोल में रहती है और भरा महसूस होता है।

चावल के पोर्शन का रखा जाता है ख्याल

कोरियाई लोग आमतौर पर चावल का एक छोटा सा कटोरा लेते हैं वह बहुत ज्यादा नहीं खाते हैं। यह खाने के हिसाब से आधा होता है जिससे यह एक साइड मील बन जाता है।

चावल को चॉपस्टिक से खाना भी है वेट लॉस में सीक्रेट

चॉपस्टिक से खान की वजह से खाने की रफ्तार खुद ही धीरे हो जाती है। ऐसे में आप छोटे निवाले लेते हैं और आपको ज्यादा चबाना पड़ता है। पेट भरा हुआ महसूस करने में समय लगता है। ऐसे में आप ज्यादा खाने से बचते हैं।

चावल से ज्यादा सब्जियों को दिया जाता है तवज्जो

चावल के साथ सब्जियों का सेवन किया जाता है और ऐसे में कोरियन खाने में यह साइड डिश होते हैं। कम मसाले का इस्तेमाल किया जाता है और डीप फ्राय नहीं किया जाता है।

मूवमेंट है चावल खाने के बाद जरूरी

कोरियाई लोग बहुत ज्यादा वॉक करते हैं। काम के साथ-साथ खाने के बाद वॉक करना अहम माना जाता है। ये टिप्स बैलेंस करते हैं। वहीं यह भी कहा गया है कि चावल खाकर अगर आप दिन भर बैठे रहते हैं या देर रात स्नैकिंग करते हैं तो इसकी वजह से वजन बढ़ता है।

चावल खाने के लिए क्या है Weight Loss ट्रिक

इसके साथ ही वेट लॉस के लिए यह भी कहा गया कि आप चावल को कोरियन स्टाइल में खा सकते हैं जो आपका वजन बढ़ने नहीं देगा। इसके लिए चावल के साथ सलाद स्प्राउट्स सब्जियां प्रोटीन सूप या दही के साथ-साथ धीरे खाएं और हर मील के बाद 10 मिनिट वॉक करें।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Exit mobile version