Weight Loss: वजन को कम करने और अपने आप को फिट दिखने के लिए कितने लोगों को जिम में घंटे मेहनत करते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि आप 10 किलो तक वजन अपना कम कर सकते हैं अगर आप सिर्फ डाइट का ध्यान दें। इसके लिए आपको अपनी खान-पान का ख्याल रखना जरूरी है। एक्सपर्ट ने इस बारे में कुछ ऐसा कहा जो निश्चित तौर पर आपके लिए भी लाभकारी हो सकता है। अगर आप भी यह सोच रहे हैं कि भागने से आपका वजन कंट्रोल हो सकता है तो शायद आपको हैरानी हो सकती है। आइए जानते हैं आखिर डाइट को क्यों तवज्जो देते हुए एक्सपर्ट में वजन कम करने वाले लोगों को शॉकिंग जानकारी दी है।
वजन कम करने के लिए क्या है जरूरी
फिटनेस एक्सपर्ट का कहना है कि सबसे पहले आपको अपने दिमाग से यह निकालने की जरूरत होती है कि आप कार्डियो या फिर दौड़ने से अपना वजन कम कर सकते हैं क्योंकि फैट लॉस का असली आधार ही डाइट है। ऐसे में पार्थ मगोत्रा ने कहा कि आपको सबसे पहले आपकी डाइट को सुधारना पड़ेगा। वेट लॉस के लिए कैलोरी, पोर्शन कंट्रोल को समझना, हर दिन प्रोटीन को डाइट में शामिल करना जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रोसैस्ड फूड्स और बाहर के खाने से पूरी तरह से दूरी बना लेना जरूरी है।
Weight Loss में किस गलती को करने से बचे
वेट लॉस का आसान जरिया बताते हुए उन्होंने कहा कि आपका फैट तभी कम होगा जब आप अपनी डाइट को सुधारेंगे। आप कितने भी भाग ले और स्टेप्स कर ले लेकिन अगर आप फ्राई मोमोज बाद में खा रहे हैं तो कोई भी चीज फायदा नहीं करेगा और कोई भी बदलाव नहीं होगा।
यह सच है कि आपके हेल्थ के लिए फिजिकली एक्टिव होना जरूरी है लेकिन अगर एक्सपर्ट की बातों पर गौर करें तो फिजिकल एक्टिविटी के साथ-साथ आपको अपनी डाइट पर ध्यान देना निश्चित तौर पर जरूरी है।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।
