DNP India Hindi

Weight Loss करने वाली महिला से जानें कैसे कमर को बनाएं फैट टू फिट, 28 दिन डाइट में ये सुधार से होगा गजब कायाकल्प

Weight Loss

Photo Credit- Screen Grab From Instagram Weight Loss

Weight Loss: 28 दिन में आप अपने वेट लॉस और कायाकल्प से लोगों को चकित कर सकते हैं। आपकी कमर कुछ इस हद तक पतली हो जाएगी कि सब आपसे पूछेंगे कि यह कैसे किया। यह हम नहीं बल्कि _anjali_sachan_
इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए लोगों को बताया है जो आपके लिए भी फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं वेट लॉस करने वाली एक्सपर्ट 20 किलो तक वजन कम कर लोगों को टिप्स देती हुई नजर आई है। दरअसल आपके कमर को कम करने के लिए यह मायने रखता है कि कहीं आपको कैलोरी की समस्या तो नहीं है।

28 दिन में हो सकता है जादू

इंस्टाग्राम चैनल से शेयर करते हुए अंजलि ने बताया कि कमर को लेकर यह समस्या आमतौर पर हार्मोनल और इंसुलिन रेगुलेशन की वजह से होती है। ऐसे में आपको अपने खाने में कुछ चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है ताकि आपको इसका फायदा मिल सके। ऐसे में आप हर दिन क्या खा रहे हैं यह मायने रखते हैं और 28 दिन में फर्क दिख सकता है।

हर खाने में प्रोटीन की होती है जरूरत

खुद को फिटनेस एक्सपर्ट कहने वाली यह महिला बताती है कि हर खाने में अंडे, पनीर, दही, टोफू जैसे प्रोटीन की जरूरत होती है क्योंकि यह इंसुलिन को स्थिर रखता है और आपकी क्रेविंग को कंट्रोल करता है।

एक कटोरी सब्जी है मैजिकल

आप हर दिन एक कटोरी सब्जी का सेवन जरूर करें। खीरा, चुकंदर पत्ता गोभी सूजन, ब्लोटिंग और वॉटर रिटेंशन के रिस्क को काम करता है जो आपकी कमर को कम करने में असरदार है।

सुबह की शुरुआत करें इस तरह

हर दिन सुबह भीगे हुए सीड्स खाने से बात बन सकती है। पंपकिन, अलसी और चिया सीड्स को मिलाकर खाएं। यह हार्मोन और भूख को रेगुलेट करने में मदद करता है। इसे ना खाने से आपके शाम की क्रेविंग बढ़ सकती है।

खाने के बाद फल का है वेट लॉस में योगदान

महिला बताती है कि फल हेल्दी होते हैं लेकिन टाइमिंग मायने रखती है क्योंकि यह ब्लड शुगर को बढ़ाता है और पेट की जिद्दी चर्बी भी इससे बढ़ सकता है। ऐसे में खाना खाने के बाद आप एक फल का सेवन करें।

जीरो लिक्विड कैलोरी है वजन के साथ-साथ कमर कम करने में असरदार

जूस फैंसी कॉफी या हेल्थ ड्रिंक आपके लिए वेट लॉस में दुश्मन से कम नहीं है ऐसे में सिर्फ आपको पानी पीने की सलाह दी जाती है।

कितने बजे करें Weight Loss के लिए डिनर

20 किलो तक वजन कम करने वाली महिला ने यह भी बताया कि रात 8 से पहले डिनर करने से ही आपको फायदा होगा। देर से डिनर करने से कॉर्टिसोल बढ़ता है और यह पेट की चर्बी जमा करता है।

डिनर के बाद वॉकिंग का फायदा

इसके अलावा महिला ने बताया कि डिनर के बाद 10 से 15 मिनट टहलने से आप को इसका असर ज्यादा देखने को मिलेगा। ऐसे में अगर आप भी अपने वजन को लेकर परेशान है तो इसे ट्राई कर सकते हैं।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

Exit mobile version