---Advertisement---

क्या होती है Balance Diet, क्यों है जरूरी? जानें AIMS स्पेशलिस्ट की जुबानी

Balance Diet के बारे में आज भी कई लोग नहीं जानते, अगर अप भी उन्हीं में से एक हैं तो चलिए AIMS स्पेशलिस्ट से जानते हैं यह क्या है और क्यों जरूरी है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 1, 2024 3:03 अपराह्न

Balance Diet
Follow Us
---Advertisement---

Balance Diet: अक्सर लोग खुदको फिट रखने के लिए कई तरह की डाइट जैसे, कीटो डाइट, मेडिटेरियन डाइट और ग्लूटेन फ्री डाइट फॉलो करते हैं लेकिन, वह बैलेंस डाइट (Balance Diet) पर ध्यान नहीं देते। यहीं कई लोगों को तो यह भी नहीं पता होता कि बैलेंस डाइट है क्या? अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं तो आज हम आपके लिए AIMS स्पेशलिस्ट की एडवाइस लाए हैं। और आपको यह भी बताएंगे कि यह डाइट आखिर क्या है इससे क्या होता है, चलिए जानते हैं।

क्या होती है Balance Diet?

बैलेंस डाइट का मतलब है, ऐसी डाइट को फॉलो करना या ऐसा भोजन खाना जिसमें, कार्ब्स, फैट, प्रोटीन और फायबर जैसे जरुरी पोषक तत्व संतुलित मात्रा में हो। यह डाइट आपके शरीर में जरुरी पोषक तत्वों को पहुंचाने और बॉडी के सुचारू रूप से कार्य करने के लिए बेहद जरूरी होती है। बैलेंस डाइट लेने से आपके मसल्स और हड्डियां मजबूत होंगी, आपको कब्ज की समस्या भी नहीं होगी।

AIMS स्पेशलिस्ट ने क्या कहा?

यहीं आपको बता दें, AIMS स्पेशलिस्ट ने भी बैलेंस डाइट को बेहद जरूरी बताया और 3 ऐसी चीजें बताई जो एक अच्छी बैलेंस डाइट के लिए आवश्यक होती हैं। चलिए अब जानते हैं कि वह 3 जरुरी चीजें कौन सी हैं।

डाइवर्स फूड आइटम है जरूरी

अपनी लेटेस्ट वीडियो में AIMS स्पेशलिस्ट प्रियंका सेहरावत ने बताया कि, बैलेंस डाइट में डाइवर्स फूड आइटम बेहद जरूरी हैं क्योंकि, इस पूरी दुनियां में ऐसा कोई एक अकेला फूड नहीं है जिसमें सभी जरुरी पोषक तत्व पाए जाते हों। इसलिए आपके खाने में डाइवर्सिटी होना जरुरी है। इसके लिए आप एक समय पर थोड़ी अलग-अलग चीजें खा सकते हैं। जैसे खाने के साथ दही या छाज का सेवन, रोटी के साथ सलाद इत्यादि।

आवश्यक है फूड कंपोजिशन

डॉक्टर ने यह भी बताया कि फूड कंपोजिशन भी आवश्यक है जिसमें पोषक तत्वों की मात्रा बताई जाती है। इसी के साथ उन्होंने बताया कि आप एनर्जी के लिए आपको 50 परसेंट कार्बोहाइड्रेट लेना चाहिए, जिसके लिए आप गेहूं, अनाज, दाल सब्जियों को ले सकते हैं। 10-15 परसेंट प्रोटीन के लिए आप दाल और स्प्राउट्स जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं। यहीं शरीर में 20-13 परसेंट हेल्दी फैट के लिए आप कुकिंग ऑयल, बादाम और अखरोट का सेवन कर सकते हैं।

फूड कॉम्बिनेशन भी है जरुरी

इसी तरह वीडियो में AIMS स्पेशलिस्ट ने बताया बैलेंस डाइट के लिए दो आवश्यक पोषक तत्वों वाली चीजें खाना भी काफी जरुरी होता है, जिससे हमारे शरीर में जरुरी तत्वों की पूर्ति हो सके। अच्छे फूड कॉम्बिनेशन के लिए आप रोटी के साथ दाल, चावल के साथ बींस और रोटी के साथ सलाद ले सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अगस्त 28, 2026

Raksha Bandhan 2026

अगस्त 28, 2026

Health Tips

अगस्त 27, 2026

H1N1

अगस्त 27, 2026

Health Tips

अगस्त 26, 2026

H1N1

अगस्त 26, 2026