---Advertisement---

‘ST को 28, SC को 12 तो OBC को 27% आरक्षण!’ Rahul Gandhi ने झारखंड में छोड़ा बड़ा चुनावी शिगूफा; जानें क्यों तेज हुई चर्चा?

Rahul Gandhi: सियासत संभावनाओं का खेल है। यही वजह है कि यहां राजनेता चुनावी संभावनाओं को बेहतर बनाने और अपनी नीतियों के तहत कई बड़े-बड़े बयान देते नजर आते हैं। ताजा वाकया झारखंड से जुड़ा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 15, 2024 2:39 अपराह्न

Rahul Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi: सियासत संभावनाओं का खेल है। यही वजह है कि यहां राजनेता चुनावी संभावनाओं को बेहतर बनाने और अपनी नीतियों के तहत कई बड़े-बड़े बयान देते नजर आते हैं। ताजा वाकया झारखंड से जुड़ा है। दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आज फिर एक बार झारखंड में चुनावी जनसभा को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने राज्यवासियों के लिए आरक्षण से जुड़ा एक बड़ा शिगूफा छोड़ा है। राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि यदि झारखंड में इंडिया गठबंधन (Congress, RJD, JMM) का सरकार बनी तो ST को 28, SC को 12 और OBC को 27% आरक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। राहुल गांधी के इस बयान को लेकर खूब चर्चा हो रही है।

झारखंड में Rahul Gandhi ने छोड़ा चुनावी शिगूफा

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आज झारखंड में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि “झारखंड में BJP ने पिछड़े वर्ग का आरक्षण 27% से घटाकर 14% कर दिया था। एक तरफ नरेंद्र मोदी भाषण देते हैं- मैं पिछड़े वर्ग का हूं। वहीं दूसरी तरफ पिछड़े वर्ग का आरक्षण कम कर देते हैं, आपकी जमीन छीन लेते हैं, नोटबंदी कर बेरोजगार बना देते हैं।इसलिए झारखंड में हमने निर्णय ले लिया है- ST का आरक्षण 28%, SC का आरक्षण 12% और OBC का आरक्षण 27% करेंगे।”

नेता प्रतिपक्ष ने इस दौरान झारखंड को INDIA गठबंधन की 7 गारंटी भी दी है। इसके तहत गारंटी 1932 आधारित खतियान की स्थानीयता नीति लाने और सरना धर्म कोड लागू करने का वादा किया गया है। वहीं मंईयां सम्मान और सामाजिक न्याय की गारंटी के साथ महिलाओं को 2500 रुपए की सम्मान राशि देने का वादा भी किया गया है।

खाद्य खाद्य सुरक्षा के तहत राहुल गांधी ने झारखंड वासियों के लिए प्रति व्यक्ति को 7 किलो राशन और 450 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का वादा किया है।

झारखंड के युवाओं को आकर्षित करने का प्रयास

झारखंड (Jharkhand) के युवा वर्ग को आकर्षित करने के लिए राहुल गांधी की ओर से कुछ खास ऐलान किए गए हैं। इसके तहत रोजगार और स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी, 10 लाख नौकरी और 15 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा देने की बात कही गई है। शिक्षा की गारंटी के तहत सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज बनवाने और जिला मुख्यालयों में इंजीनियरिंग-मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी बनाने की बात कही गई है। किसानों को ध्यान में रखते हुए धान की MSP 3200 रुपये करने और अन्य कृषि उत्पादों की MSP में 50% तक वृद्धि करना का ऐलान किया गया है।

Rahul Gandhi के आरक्षण से जुड़े वादे पर क्यों बन रही सुर्खियां?

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ST का आरक्षण 28%, SC का आरक्षण 12% और OBC का आरक्षण 27% करने की बात कही है। हालांकि, इसको लेकर कई तरह की सुर्खियां बन रही हैं। दरअसल, भारत में कानूनी तौर पर आरक्षण की सीमा 50 फीसदी के पार नहीं ले जाया जा सकता है। ऐसे में राहुल गांधी द्वारा किए वादे के मुताबिक ST, SC और OBC के लिए आरक्षण की सीमा को 67 फीसदी तक ले जाना होगा। यही वजह है कि उनके वादे को लेकर सुर्खियां बन रही हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026