Humayun Kabir: बंगाल में बकरीद से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली नई सरकार ने बकरीद पर नमाज़ और जानवरों की कुर्बानियों को लेकर नियम सख्त किया है। इसके बाद सूबे में तल्ख प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। टीएमसी से बगावत कर अपनी पार्टी का गठन करने वाले विधायक हुमायूं कबीर ने इसको लेकर सरकार को चेताया। हुमायूं कबीर ने नमाज़ और कुर्बानी पर बंगाल सरकार की सख्ती को लेकर कहा कि आग से मत खेलिए। इसके बाद सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने उन्हें करारा जवाब दिया है जिसको लेकर सियासी हलचल तेज है।
कुर्बानी को लेकर सरकार को सचेत करने वाले Humayun Kabir को अग्निमित्रा पॉल की दो टूक
शुभेंदु सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने हुमायूं कबीर को करारा जवाब दिया है। मंत्री ने स्पष्ट किया है कि यदि बंगाल में रहना है, तो बंगाल सरकार के नियम-कानूनों का पालन करना होगा। दरअसल, हुमायूं कबीर ने बकरीद पर नमाज़ और कुर्बानी को लेकर सरकार की सख्ती की आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकार आग से मत खेले। इसके बाद अग्निमित्रा पॉल ने उन्हें करारा जवाब दिया। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि “हुमायूं कबीर अगर आपको बंगाल में रहना है तो आपको नियमों का पालन करना होगा।” अग्निमित्रा पॉल का ये करारा जवाब खूब सुर्खियों में है।
बकरीद से पहले नमाज़ और कुर्बानी को लेकर सरकार की सख्ती!
भारत में 28 मई को बकरीद मनाई जाएगी जिसको लेकर तमाम तरह की तैयारियां जोरों पर हैं। देश के विभिन्न राज्यों में बाजार गुलजार हैं और एक रौनक सी नजर आ रही है। इसी बीच बंगाल की नई बीजेपी सरकार ने राज्य में कुर्बानी और नमाज़ को लेकर सख्ती दिखाई है। सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि सड़कों पर नमाज़ न हो, जानवरों की कुर्बानी में तय नियमों का पालन अनिवार्य है। इसको लेकर राज्य में सियासी हलचल तेज नजर आ रही है। बगावती रुख धारण करने वाले हुमायूं कबीर ने नए नियमों को लेकर सरकार को चेताया है जिसके बाद अग्निमित्रा पॉल के पलटवार से हलचल तेज है।
