---Advertisement---

Ajit Pawar Death: षड्यंत्र या चूक? बारामती विमान हादसे पर अजित पवार के बेटे के सवाल से मची सनसनी, कटघरे में विमान कंपनी

Ajit Pawar Death: अजित पवार के बेटे जय पवार ने अपने पिता के निधन को लेकर विमान कंपनी पर सवाल उठाए हैं। प्रफुल पटेल ने भी विमान कंपनी को कटघरे में खड़ा किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 19, 2026 12:20 अपराह्न

Ajit Pawar Death
Follow Us
---Advertisement---

Ajit Pawar Death: बारामती विमान हादसे की आग ठंडी होने का नाम नहीं ले रही है। सियासी गलियारों से लेकर सामान्य चौक-चौराहों तक इसकी चर्चा आज भी जा रही है। चर्चा हो भी क्यों नहीं, इस हादसे में देश ने अजित पवार जैसे होनहार राजनेता को जो खोया है। 28 जनवरी को बारामती विमान हादसे में अजित पवार की दुखद मौत हुई।

इसके बाद सवालों के अंबार लगे। इसी बीच अजित पवार के बेटे जय पवार ने भी बारामती विमान हादसे पर सवाल उठाए हैं। जय पवार ने दुर्घटनाग्रस्त विमान के ब्लैक बॉक्स को लेकर सवाल दागे हैं। उन्होंने हादसे में गंभीर चूक होने की आशंका व्यक्त करते हुए विमान कंपनी को कटघरे में खड़ा किया है। इसको लेकर नए सिरे से महाराष्ट्र में घमासान देखने को मिला है।

बारामती विमान हादसे पर जय पवार के गंभीर सवाल!

अजित पवार के बेटे जय पवार ने बारामती विमान हादसे पर गंभीर सवाल दागे हैं। जय पवार ने बारामती में क्रैश में हुए विमान के ब्लैक बॉक्स को लेकर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि विमान का ब्लैक बॉक्स इतनी आसानी से नष्ट नहीं हो सकता। इसलिए इस पूरे मामले में सच्चाई सामने आनी चाहिए।

जय पवार ने उस शख्स या संस्थान पर गंभीर कार्रवाई की मांग उठाई है जो बारामती विमान हादसे के लिए जिम्मेदार है। इतना ही नहीं, जय पवार ने उस विमानन कंपनी पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी की है जिसके दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण उनके पिता अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हुई। बारामती विमान हादसे पर नए सिरे से उठ रहे सवाल महाराष्ट्र समेत देश भर में चर्चा का विषय बने हैं।

प्रफुल पटेल के निशाने पर भी आई विमान कंपनी!

28 जनवरी की सुबह बारामती में एसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का लीयरजेट 45एक्सआर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में अजित पवार समेत 5 लोगों की दुखद मौत हुई थी। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण खूब सुर्खियों में रहा। कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों व अन्य नेताओं ने हादसे पर सवाल उठाए।

इसी बीच अजित पवार के करीबी नेता प्रफुल पटेल ने भी विमान कंपनी को कटघरे में खड़ा किया है। प्रफुल पटेल ने मुख्य रूप से बारामती विमान हादसे के लिए विमानन कंपनी को जिम्मेदार ठहराया है। इतना ही नहीं, प्रफुल पटेल ने पायलट की लापरवाही की आशंका भी जताई है। यही वजह है कि विमान कंपनी कटघरे में है और सवालों के अंबार लग रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 June 2026

जून 11, 2026

Rain Alert 12 June 2026

जून 11, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 11, 2026

कल का मौसम 12 June 2026

जून 11, 2026

Anurag Dhanda

जून 11, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 11, 2026