---Advertisement---

America-Iran Tension: क्या फिर पाकिस्तान की होगी इंटरनेशनल बेइज्जती! अमेरिकी-ईरान तनातनी के बीच आसीम मुनीर कर सकते ही मध्यस्थता, जानें सबकुछ

America-Iran Tension: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान की भूमिका चर्चा में है। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 22, 2026 12:19 अपराह्न

America-Iran Tension
Follow Us
---Advertisement---

America-Iran Tension: अमेरिका और ईरान के बीच लगातार तनातनी जारी है। हालांकि इससे पहले भी दोनों देशों के बीच बातचीत हुई थी, लेकिन किसी प्रकार का नतीजा नहीं निकला था। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि एक बार फिर दोनों देशों के बीच बातचीत हो सकती है।

सूत्रों के मुताबिक बातचीत से पहले असीम मुनीर ईरान जा सकते है और दोनों देशों के बीच मध्यस्थता कर सकते है। वहीं अब एक बार फिर सवाल उठना शुरू हो गया है कि क्या फिर पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती होगी। क्योंकि इससे पहले भी America-Iran Tension के बीच पाकिस्तान ने मध्यस्थता की थी, जिसका कोई नतीजा नहीं निकला।

America-Iran Tension के बीच पाकिस्तान कर सकता है मध्यस्थता

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक ईरानी एजेंसी ने बताया कि मुनीर आज तेहरान के अधिकारियों के साथ चल रही बातचीत और परामर्श के सिलसिले में तेहरान और वाशिंगटन की मध्यस्थता के लिए तेहरान पहुंचने वाले हैं। इससे पहले बुधवार को, पाकिस्तानी गृह मंत्री सैयद मोहसिन नक़वी इस सप्ताह दूसरी बार तेहरान पहुंचे और उन्होंने ईरानी गृह मंत्री और राष्ट्रपति से बातचीत की और विचारों का आदान-प्रदान किया।

आईएसएनए ने बताया कि नक़वी के साथ बैठक के दौरान, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने नवीनतम क्षेत्रीय घटनाक्रमों और ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच अप्रत्यक्ष वार्ता की स्थिति तथा समझौतों और राजनयिक परामर्शों को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया पर चर्चा की।

क्या फिर पाकिस्तान की होगी इंटरनेशनल बेइज्जती

दरअसल यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान को शांति समझौते के लिए प्रतिबद्ध होने की धमकी देना जारी रखे हुए हैं और पश्चिम एशिया में राजनयिक गतिविधियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। माना जा रहा है कि इसी वजह से आसीम मुनीर और पाकिस्तान के दूसरे मंत्री ईरान पहुंच रहे है, ताकि वह सीजफायर को लेकर चर्चा कर सके। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की किसी भी बात पर भरोसा करना मुश्किल है। वह कभी भी कुछ भी कर सकते है।

अगर वह ईरान पर हमला कर देते है तो एक बार फिर पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती हो जाएगी, क्योंकि America-Iran Tension के बीच पाकिस्तान ही मध्यस्थता कर रहा है। हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि ट्रंप अपनी बात पर कायम रहते है या फिर वह ईरान पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रहे है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026