---Advertisement---

नंदीग्राम से मुर्शिदाबाद तक हाई अलर्ट के बीच Humayun Kabir और TMC कार्यकर्ताओं में झड़प! वीडियो ने बढ़ाया बंगाल का सियासी पारा

बागी विधायक Humayun Kabir और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प से जुड़ा वीडियो बंगाल का सियासी पारा बढ़ा रहा है। नंदीग्राम से मुर्शिदाबाद तक हाई अलर्ट के बीच हुई ये झड़प आज मतदान के दिन नया घमासान छेड़ रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 23, 2026 12:43 अपराह्न

Humayun Kabir
Follow Us
---Advertisement---

Humayun Kabir: पुलिस के साथ केन्द्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच बंगाल में आज 152 सीटों पर मतदान जारी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक सुबह 11 बजे तक 41.11 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले हैं। पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार के बीच ममता बनर्जी के करीबी रहे हुमायूं कबीर और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें आ रही हैं।

इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में हुमायूं कबीर और टीएमसी कार्यकर्ता तेज आवाज में बातचीत करते हुए मुखरता से आमने-सामने होते नजर आ रहे हैं। इसको लेकर बंगाल का सियासी पारा बढ़ता नजर आ रहा है और सियासी गलियारों में चर्चा तेज है।

नंदीग्राम से मुर्शिदाबाद तक हाई अलर्ट के बीच Humayun Kabir और TMC कार्यकर्ताओं में झड़प!

हाई प्रोफाइल सीट नंदीग्राम से लेकर मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद, नादिया, दिनाजपुर समेत सभी जिलों में हाई अलर्ट है।

पुलिस के साथ केन्द्रीय सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। इसी बीच खबर है कि बागी विधायक हुमायूं कबीर और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई है। जानकारी के मुताबिक विधायक हुमायूं कबीर उस इलाके का दौरा करने गए थे, जहां कल एक कच्चा बम फेंके जाने की घटना सामने आई थी।

इसी दौरान उनका सामना टीएमसी कार्यकर्ताओं से हो गया। देखते ही देखते टीएमसी कार्यकर्ताओं और आम जनता उन्नयन पार्टी के संस्थापक हुमायूं कबीर के बीच झड़प हो गई। हालांकि, पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए स्थिति को नियंत्रित कर शांति व्यवस्था कायम की है। हाई अलर्ट के बीच हुई ये झड़प अब खबरों में है।

झड़प से जुड़े वीडियो ने बढ़ाया बंगाल का सियासी पारा

हुमायूं कबीर और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प से जुड़े वीडियो ने बंगाल का सियासी पारा हाई कर दिया है। इस पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू है। खुद विधायक हुमायूं कबीर ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर निशाना साधा है। बागी विधायक ने कहा कि शांति भंग करने की कोशिश की गई थी, लेकिन कुछ हुआ नहीं। चुनावों में शांतिपूर्ण ढंग से हिस्सा लेना चाहिए।

मालूम हो कि हुमायूं कबीर बंगाल विधानसभा चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं। मुस्लिम बहुल सीटों पर हुमायूं कबीर की पार्टी के उम्मीदवार ममता बनर्जी और बीजेपी को सीधी चुनौती दे रहे हैं। यही वजह है कि हुमायूं कबीर पर सबकी नजरें टिकीं हैं। इसी क्रम में उनके साथ टीएमसी कार्यकर्ताओं की झड़प से जुड़ा वीडियो सियासी संग्राम की वजह बन चुका है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohan Yadav

अप्रैल 23, 2026

CM Mohan Yadav

अप्रैल 23, 2026

Viral Video

अप्रैल 23, 2026

DA Hike

अप्रैल 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 23, 2026