---Advertisement---

Amit Shah on BR Ambedkar: डॉ अंबेडकर पर मचे घमासान के बीच सावरकर, आपातकाल का जिक्र कर बिफरे गृह मंत्री; Congress को सुनाई खरी-खोटी

Amit Shah on BR Ambedkar: डॉ अंबेडकर को लेकर मचे घमासान के बीच केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर बड़ा पलटवार किया है। अमित शाह (Amit Shah) ने राजधानी दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 18, 2024 6:00 अपराह्न

Amit Shah on BR Ambedkar
Follow Us
---Advertisement---

Amit Shah on BR Ambedkar: डॉ अंबेडकर को लेकर मचे घमासान के बीच केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर बड़ा पलटवार किया है। अमित शाह (Amit Shah) ने राजधानी दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। डॉ बीआर अंबेडकर (Dr. BR Ambedkar) के अलावा गृह मंत्री ने आपातकाल, विनायक दामोदर सावरकर, संविधान और आरक्षण जैसे मुद्दे का जिक्र कर कांग्रेस (Congress) को आड़े हाथों लिया है। अमित शाह ने स्पष्ट किया है कि राज्यसभा में उनके द्वारा कही गई बातों का तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। ये उनकी और BJP की छवि को धूमिल करने का एक निंदनीय प्रयास है।

Amit Shah on BR Ambedkar गृह मंत्री ने Congress पर साधा निशाना

गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने स्पष्ट किया कि “विगत सप्ताह में संसद में लोकसभा और राज्यसभा में संविधान को स्वीकार किए हुए 75 साल के मौके पर संविधान की रचना, संविधान निर्माताओं के योगदान और संविधान में प्रस्थापित किए गए आदर्शों पर एक गौरवमयी चर्चा का आयोजन हुआ। इस चर्चा में 75 साल की देश की गौरव यात्रा, विकास यात्रा और उपलब्धियों की भी चर्चा होनी थी।”

अमित शाह ने आगे कहा कि “ये स्वाभाविक है कि जब लोकसभा, राज्यसभा में पक्ष-विपक्ष होते हैं, तो हर मुद्दे पर लोगों का, दलों का और वक्ताओं का नजरिया अलग होता है। मगर संसद जैसे देश के सर्वोच्च लोकतांत्रिक फोरम में जब चर्चा होती है, तब इसमें एक बात कॉमन होती है कि बात तथ्य और सत्य के आधार पर होनी चाहिए।”

कांग्रेस (Congress) पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि “कल से कांग्रेस ने जैसे तथ्यों को तोड़-मरोड़कर रखने का प्रयास किया है, ये निंदनीय है। ये इसलिए हुआ क्योंकि भाजपा के वक्ताओं ने संविधान पर, संविधान की रचना के मूल्यों पर और जब-जब कांग्रेस या भाजपा का शासन रहा, तब शासन ने संविधान के मूल्यों का किस तरह से मूल्यांकन, संरक्षण और संवर्धन किया, इस पर तथ्यों और अनेक उदाहरण के साथ भाजपा के वक्ताओं ने विषय रखे।”

इसके बाद अमित शाह ने कहा कि “कांग्रेस अंबेडकर की विरोधी पार्टी है, कांग्रेस आरक्षण विरोधी और संविधान विरोधी पार्टी है। कांग्रेस ने सावरकर का भी अपमान किया, कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर संविधान के सारे मूल्यों की धज्जियां उड़ा दी। नारी सम्मान को भी वर्षों तक दरकिनार किया, न्यायपालिका का हमेशा अपमान किया। सेना के शहीदों का अपमान किया और भारत की भूमि तक को संविधान तोड़कर दूसरे देशों को देने की हिमाकत कांग्रेस के शासन में हुई।”

Congress अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से अमित शाह की खास अपील

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जिक्र कर उनसे खास अपील भी की है। उन्होंने कहा कि “मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी से भी ये कहना चाहता हूं कि आपको कांग्रेस के इस कुत्सित प्रयास का समर्थन नहीं करना चाहिए था। मुझे बहुत दुख है कि राहुल गांधी के दबाव में आप भी इसमें शामिल हो गए हैं।”

मीडिया से अनुरोध करते हुए अमित शाह ने कहा कि “मैं मीडिया से भी अनुरोध करना चाहता हूं कि वह मेरा पूरा बयान जनता के सामने रखें। मैं उस पार्टी से हूं जो अंबेडकर जी का कभी अपमान नहीं कर सकती। पहले जनसंघ और फिर भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा अंबेडकर जी के सिद्धांतों पर चलने का प्रयास किया है। जब भी भारतीय जनता पार्टी सत्ता में रही, हमने अंबेडकर जी के सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार किया है। भारतीय जनता पार्टी ने आरक्षण को मजबूत करने का काम किया है।”

भारत रत्न का जिक्र कर अमित शाह ने कहा कि “1955 में नेहरू जी ने खुद को भारत रत्न दे दिया, 1971 में इंदिरा जी ने खुद को भारत रत्न दे दिया। लेकिन बाबा साहेब को भारत रत्न 1990 में तब मिला जब कांग्रेस सत्ता में नहीं थी और भाजपा के समर्थन वाली सरकार थी। 1990 तक कांग्रेस बाबा साहेब को भारत रत्न न मिले, इसके लिए प्रयास करती रही। यहां तक कि बाबा साहेब की 100वीं जयंती को मनाने की मनाही कर दी गई।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026