---Advertisement---

‘जब राजधानी ही सुरक्षित नहीं..’ आप नेता Anurag Dhanda ने दिल्ली सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, जानें सबकुछ

Anurag Dhanda: बीते दिन राजधानी दिल्ली में एक ऐसी घटना हुई, जिसने सबको सन्न करके रख दिया है। इसी बीच आप नेता ने इस मामले में प्रतिक्रिया दी है

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 3, 2026 2:38 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: बीते दिन राजधानी दिल्ली में एक ऐसी घटना हुई, जिसने सबको सन्न करके रख दिया है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में दो व्यक्तियों की सरेआम चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। दोनों रिश्तें में जीजा साले थे। वहीं अब इस मामले पर आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी  Anurag Dhanda ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने आरोप  लगाया है कि दिल्ली में लगातार स्थिति चिताजनक बनी हुई है। अपराध की लगातार घटनाएं सामने आ रही है। इससे पहले भी ढांडा ने ट्वीट कर दूसरे मुद्दों पर रेखा सरकार को घेरा था। इसी बीच जीजी-साले की हत्या पर आप नेता ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और कार्रवाई की मांग की है।

आप नेता Anurag Dhanda ने दिल्ली सरकार पर कसा तंज

आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “दिल्ली में ये क्या हो रहा है? जब राजधानी ही सुरक्षित नहीं, तो देश का क्या होगा? भाजपा सरकार को जवाब देना होगा। हमें सुरक्षित दिल्ली चाहिए”।

इससे पहले उन्होंने बिहारी युवक की हत्या पर ट्वीट करते हुए लिखा था कि “बीजेपी सरकार के संरक्षण में देश की राजधानी दिल्ली में पूर्वांचली समाज के खिलाफ अपराध और अत्याचार बढ़ रहे हैं। आज पूर्वांचली समाज पर हो रहे अन्याय के खिलाफ AAP पूर्वांचली प्रकोष्ठ ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के घर का घेराव किया”।

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में जीजा और साले की हत्या के बाद से ही माहौल पूरी तरह से गरमा गया है। हत्या के आरोप में एक युवती सहित दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक युवती को धमकाने के लिए जीजा और साले गए थे पर उन्ही का चाकू छीनकर युवती ने वार किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। बता दें कि आप नेता Anurag Dhanda दिल्ली में बढ़ रही  अपराधिक घटनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है और दिल्ली सरकार पर तंज कसा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

जुलाई 4, 2026

Punjab News

जुलाई 4, 2026

Punjab News

जुलाई 4, 2026

कल का मौसम 5 July 2026

जुलाई 4, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 4, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 4, 2026