Anurag Dhanda: पंजाब में कथित पेपर लीक मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता ने बीजेपी और मीडिया पर सवाल उठाए हैं। दरअसल कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बुधवार को यह माना कि पंजाब में हुई फार्मासिस्ट ऑफिसर्स पेपर, लीक हुआ था और हाईकोर्ट ने इस भर्ती प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी है। हाईकोर्ट 17 सितंबर को अगली सुनवाई करेगा। वहीं इस मामले पर बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी थी। जिसके बाद आप नेता Anurag Dhanda ने टैग करते हुए कहा है कि हाईकोर्ट की कॉपी दिखाओं। जिसके बाद मामला पूरी तरह से गरमा गया है।
Anurag Dhanda ने बीजेपी से पूछे तीखें सवाल
आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “ANI और pradip103, दोनों को खुला चैलेंज है। वो कोर्ट का आदेश दिखाओ जिसमें पंजाब में पेपर लीक होने की बात कही गई हो। BJP पंजाब से नफ़रत करती है, इसलिए हमेशा झूठ बोलकर पंजाब को बदनाम करने की कोशिश करती है”।
Open challenge to both @ANI and @pradip103
Show that court order which says paper leak in Punjab.
BJP hates Punjab, so always try to defame Punjab using Lies. https://t.co/XFoS6EqhUE
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) August 12, 2026
बता दें कि बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि “पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के हालिया आदेश से यह साफ़ हो गया है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के तहत, खासकर अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के निर्देशन में, परीक्षा का पेपर लीक करने वाला एक बड़ा रैकेट चल रहा है। इस बड़े रैकेट की वजह से हाई कोर्ट ने जुलाई 2026 में होने वाली फ़ार्मेसी ऑफ़िसर की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है”। गौरतलब है कि प्रदीप भंडारी के इस बयान के बाद आप नेता ने उनसे सबूत मांगे है।
आप नेता ने मीडिया पर भी उठाए सवाल
Anurag Dhanda ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि “देश का नंबर वन चैनल होने से मोदी का नंबर वन दलाल बनने तक का आजतक का सफ़र।आजतक के एडिटर supriyapdऔर आजतक के मालिक aroonpurie को खुली चुनौती कि वो हाईकोर्ट का आदेश दिखाएँ जिसमें पेपर लीक कहा गया है।
देश का नंबर वन चैनल होने से मोदी का नंबर वन दलाल बनने तक का आजतक का सफ़र।
आजतक के एडिटर @supriyapd और आजतक के मालिक @aroonpurie को खुली चुनौती कि वो हाईकोर्ट का आदेश दिखाएँ जिसमें पेपर लीक कहा गया है। नहीं तो अपने चैनल पर पंजाब सरकार को बदनाम करने के लिए सार्वजनिक माफ़ी मांगें। pic.twitter.com/tbKZaueGWZ
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) August 13, 2026
नहीं तो अपने चैनल पर पंजाब सरकार को बदनाम करने के लिए सार्वजनिक माफ़ी मांगें”। बता दें कि यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।
