‘एक साल में दिल्ली की ये हालत..’ राजधानी में पानी की किल्लत पर फूटा आप नेता Anurag Dhanda का गुस्सा, सरकार पर कसा तंज

Anurag Dhanda: राजधानी दिल्ली में बढ़ती गर्मी और पानी की मांग के बीच जल संकट ने एक बार फिर दिल्लीवासियों की परेशानी बढ़ा दी है।

Anurag Dhanda

फाइल फोटो

Anurag Dhanda: राजधानी दिल्ली में बढ़ती गर्मी और पानी की मांग के बीच जल संकट ने एक बार फिर दिल्लीवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। गौरतलब है कि दिल्ली में गर्मियों के दिनों में पानी की मांग में जबरदस्त बढ़ोतरी हो जाती है। जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी बीच अब इस मुद्दे पर आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने इस मामले पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उन्होंने रेखा गुप्ता सरकार पर भी जमकर सवाल खड़े किए है। चलिए आपको बताते है कि क्या है पूरा मामला।

पानी की किल्लत पर आप नेता Anurag Dhanda का फूटा गुस्सा

दरअसल आप नेता अनुराग ढांडा ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि “बीजेपी ने एक साल में दिल्ली की ये हालत कर दी है”। दरअसल उन्होंने टीओआई की एक रिपोर्ट को उसमे टैग किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक “पिछले एक महीने से, दक्षिणपुरी के ब्लॉक 10 के अधिकांश निवासी बिना उचित स्नान की सुविधा के रह रहे हैं।

सुबह घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली महिलाएं दक्षिण दिल्ली में उन घरों में सफाई के लिए निकलती हैं, जहां वे काम करती हैं, और उनके लिए एक शर्मिंदगी का कारण यह होता है कि उन्हें अपने मालिकों से स्नान करने की अनुमति मांगनी पड़ती है। ब्लॉक के पास एक मंदिर के बाहर लगा एकमात्र नल, जो शाम को कुछ देर के लिए चालू होता है, निवासियों के लिए किसी भी अन्य नल की तुलना में कहीं अधिक श्रद्धा का स्रोत है”।

गर्मी के बीच गहरा सकता है पानी संकट

मई में ही दिल्ली का तापमान 45 डिग्री पहुंच चुका है। गर्मी बढ़ने के साथ दिल्ली में पानी की मांग और बढ़ सकती है। ऐसे में जल संरक्षण, वितरण व्यवस्था और वैकल्पिक जल स्रोतों पर काम करने की जरूरत पहले से ज्यादा महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अब देखना होगा कि पानी के इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी से आगे बढ़कर नागरिकों को राहत देने के लिए कौन से ठोस कदम सामने आते हैं। हालांकि दिल्ली जल बोर्ड का कहना है कि पानी की किल्लत दूर करने के लिए लगातार प्रयास जारी है। पानी के टैंकर भेजे जा रहे है। वहीं अब देखना है कि और गर्मी बढ़ने पर दिल्ली सरकार इससे कैसे निपटती है।

 

 

Exit mobile version