Anurag Dhanda: ‘इन सब मौत की ज़िम्मेदारी…’ सिलेंडर की लाईन में लगे बुजुर्ग की मौत पर आप नेता का केंद्र सरकार का फूटा गुस्सा; जानें पूरी डिटेल

Anurag Dhanda: मीडिल ईस्ट में जारी युद्ध का असर अब भारत समेत क देशों में देखने को मिल रही है। लंबी--लंबी कतारे देखने को मिल रही है।

Anurag Dhanda

फाइल फोटो

Anurag Dhanda: मीडिल ईस्ट में जारी युद्ध का असर अब भारत समेत क देशों में देखने को मिल रही है। एलपीजी गैस को लेकर लंबी–लंबी कतारे देखने को मिल रही है। इसी बीच यूपी के फरूखाबाद में एक बुजुर्ग की मौत से मामला गरमा गया है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग सिलेंडर की लाइन में लगे हुए थे। इसी बीच आप नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करते हुए केंद्र सरकार पर सवाल खड़ा किया है। इसके अलावा अखिलेश यादव ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। चलिए आपको बताते है कि क्या है पूरा मामला?

बुजुर्ग की मौत पर Anurag Dhanda ने केंद्र सरकार को घेरा

आप नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “इन सब मौत की ज़िम्मेदारी मोदी जी के कंधों पर है जो फ़िलहाल पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली में व्यस्त हैं”। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद शहर में गैस सिलेंडर लेने गए एक बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई. मृतक के बेटे ने बताया कि पिता गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े थे. तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि कई जगहों पर गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतारे लगी हुई है। लोग कई घंटों से सिलेंडर के लिए लाइन में लग रहे है। हालांकि केंद्र सरकार की तरफ से यह कहा जा रहा है एलपीजी और पेट्रोल की किसी प्रकार की कमी नहीं है।

बुजुर्ग की मौत पर आखिलेश यादव ने किया ट्वीट

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि

“उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद शहर में गैस सिलेंडर लेने गए एक बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई. मृतक के बेटे ने बताया कि पिता गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े थे. तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े.”।

 

Exit mobile version