Anurag Dhanda: जैसे-जैसे पंजाब में बिधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है। पार्टियों के बीच जुबानी जंग शुरू हो चुकी है। दरअसल बीजेपी पंजाब में लगातार आम आदमी पार्टी को निशाना बना रही है और उनके कार्यों पर सवाल खड़े कर रही है। वहीं अब इसे लेकर आप के राष्ट्रीय मीडिया Anurag Dhanda ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने बीजेपी पर पंजाब की छवि खराब करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। ढांडा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बीजेपी के आरोपों पर पलटवार करते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया।
Anurag Dhanda का बीजेपी पर जोरदार तंज
एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए आप नेता Anurag Dhanda ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि “बीजेपी नेताओं ने पंजाब को बदनाम करने के लिए अब तक 3 अलग-अलग वीडियो डाले और तीनों वीडियो फ़र्ज़ी निकले।
बीजेपी नेताओं ने पंजाब को बदनाम करने के लिए अब तक 3 अलग-अलग वीडियो डाले और तीनों वीडियो फ़र्ज़ी निकले।
क्या ये समझने के लिए काफ़ी नहीं कि बीजेपी साज़िश करके पंजाब को बदनाम कर रही है।
शर्म करो मोदी https://t.co/uE3C3nmnxw
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) September 4, 2026
क्या ये समझने के लिए काफ़ी नहीं कि बीजेपी साज़िश करके पंजाब को बदनाम कर रही है”। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह बयानबाजी और तेज हो सकती है।
चुनाव से पहले बढ़ी सियासी बयानबाजी
पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने के बीच आप और बीजेपी के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। बता दें कि Anurag Dhanda लगातार बीजेपी पर केंद्रीय एजेंसियों और राजनीतिक दबाव का इस्तेमाल करने के आरोप लगाते रहे हैं।
इससे पहले दिल्ली जल बोर्ड मामले में आप नेता सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद भी अनुराग ढांडा ने बीजेपी पर निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि जैन पंजाब के चुनावी प्रभारी की भूमिका में हैं और इसी वजह से बीजेपी उन्हें निशाना बना रही है।
