‘ये फर्जी विडियो शेयर कर…’ आप नेता Anurag Dhanda ने बीजेपी नेता पर कसा तंज, जानें सबकुछ

Anurag Dhanda ने बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी पर तीखा हमला बोला है। वीडियो को लेकर सियासी घमासान शुरू हो चुका है।

Anurag Dhanda

फाइल फोटो

Anurag Dhanda: आम आदमी पार्टी के नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी पर तीखा हमला बोला है। दरअसल बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि “खुला महिला शौचालय, टूटी हुई बेंचें और स्कूल में कोई टीचर नहीं!

पंजाब के लिए केजरीवाल का शिक्षा मॉडल “AAP Da” है! पंजाब के युवा और GenZ परेशान हैं! वहीं इस वीडियो के बाद अब Anurag Dhanda ने वीडियो की सच्चाई बताई है”। जिसके बाद सियासत गरमा गई है।

Anurag Dhanda ने वीडियो की बताई सच्चाई

आप नेता Anurag Dhanda ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि “अमित मालवीय की आत्मा घुस गयी क्या भाई तुम्हारे में पद मिलते ही? ये फर्जी विडियो शेयर कर रहे हो मतलब एक भी पंजाब का स्कूल ख़राब नहीं मिला तुमको।

ये 6 साल पुराना कांग्रेस सरकार के टाइम का विडियो है।लेकिन कांग्रेस से तो इलू इलू चल रहा है तुम लोगों का तो उसका नाम तो लोगे नहीं”? Anurag Dhanda ने प्रदीप भंडारी द्वारा साझा किए गए एक वीडियो को लेकर सवाल उठाते हुए उसे फर्जी और भ्रामक बताया

सोशल मीडिया पर बढ़ी सियासी तकरार

राजनीतिक दलों के बीच सोशल मीडिया अब आरोप-प्रत्यारोप का बड़ा माध्यम बन चुका है। नेताओं द्वारा वीडियो, पोस्ट और दूसरे डिजिटल कंटेंट के जरिए एक-दूसरे पर निशाना साधना आम हो गया है।

हालांकि कई बार वीडियो फर्जी या पुरानी पुरानी होती है। जिसके बाद सियासत माहौल गरमा जाता है। वहीं अब इसे लेकर सियासी घमासान शुरू हो चुका है। बता दें कि आप नेता Anurag Dhanda आजकल लगातार बीजेपी पर लगातार हमलावर नजर आ रहे है। अनुराग ढांडा और बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी के बीच राजनीतिक मुद्दों पर पहले भी तीखी बहस देखने को मिली है।

Exit mobile version