ई20 पेट्रोल पर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, आप नेता Anurag Dhanda ने दी महत्वपूर्ण जानकारी, जानें सबकुछ

Anurag Dhanda: ई20 पेट्रोल को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। जिसके बाद मामला गड़बड़ा गया है।

Anurag Dhanda

फाइल फोटो

Anurag Dhanda: ई20 पेट्रोल को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि सरकार को इस नीति को लागू करने से पहले आम जनता, वाहन मालिकों और किसानों से जुड़े सभी पहलुओं पर स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस मुद्दे पर पर्याप्त पारदर्शिता नहीं बरती है और कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब अब भी सामने नहीं आए हैं। दिल्ली में बीते दिन पार्टी ने एक बैठक बुलाई थी। जिसमे दावा किया गया था कि बड़ी संख्या में लोगा शामिल हुई थे।

ई20 पेट्रोल को लेकर Anurag Dhanda ने किया ट्वीट

आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “National Townhall Against E 20 में जनता की आवाज। अगर मोदी जी को ये करोड़ों आवाज़ें सुनाई नहीं दे रही हैं तो मतलब वो बहरे हो गए हैं। AAP नेता ने कहा कि सरकार ई20 पेट्रोल को किसानों और पर्यावरण के लिए लाभकारी बता रही है, लेकिन इसके वास्तविक प्रभावों पर खुली चर्चा होनी चाहिए।

उन्होंने मांग की कि सरकार विशेषज्ञों, ऑटोमोबाइल उद्योग और उपभोक्ता संगठनों के साथ व्यापक संवाद करे ताकि किसी तरह की भ्रम की स्थिति न बने”।

संबोधन के दौरान क्या बोले अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने  एक्स संबोधन में कहा कि “29 ऑटो कंपनियों को मैंने E20 पर जवाब माँगते हुए चिट्ठी लिखी, लेकिन किसी का जवाब नहीं आया। 9 कंपनियों के अधिकारियों ने फोन पर कहा कि E20 Non-Compliant गाड़ियों में E20 पेट्रोल डालने से गाड़ियाँ खराब हो जाएँगी।

लेकिन उनका कहना था कि वे यह सच जनता के सामने नहीं बोल सकते, क्योंकि उन्हें डर है कि सरकार उनके घर ED और CBI भेज देगी। पेट्रोल और डीज़ल की गाड़ियाँ खरीदना छोड़ दीजिए। अब Electric गाड़ियाँ ही खरीदिए, क्योंकि आज मोदी सरकार E20 थोप रही है। कल यह मुद्दा शांत होगा, तो E25 और E30 ले आएगी। फिर आपकी नई गाड़ियाँ भी नहीं बचेंगी”।

Exit mobile version