---Advertisement---

‘नेताओं का जमकर विरोध हो…’ आप नेता Anurag Dhanda का बीजेपी पर जोरदार तंज, जानें सबकुछ

Anurag Dhanda: पंजाब की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां लगातार तेज हो रही हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 19, 2026 4:16 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: पंजाब की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां लगातार तेज हो रही हैं। आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। इसी बीच आप नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने बीजेपी पर तीखा तंज कसा है।

दरअसल ढांडा ने एक कथित वीडियो शेयर किया है। जिसमे कुछ लोग बीजेपी नेताओं के गाड़ियों पर अंडे फेकते हुए नजर आ रहे है। गौरतलब है कि अगले कुछ महीने बाद पंजाब में विधानसभा चुनाव होने है। जिसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है।

Anurag Dhanda का बीजेपी पर तंज

आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब में बीजेपी नेताओं का जमकर विरोध हो रहा है। नाराज़ युवा अंडे बरसा रहे हैं”। दरअसल आप नेता की प्रतिक्रिया ऐसे समय में सामने आई है जब पंजाब में बीजेपी की गतिविधियों को लेकर आम आदमी पार्टी और विपक्षी दलों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।

हाल ही में बीजेपी ने पंजाब में ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ शुरू की है, जिसके जरिए पार्टी ने नशे और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है।

पंजाब में बढ़ रही सियासी हलचल

पंजाब में 2027 के शुरूआत में ही विधानसभा चुनावों को देखते हुए राजनीतिक दल लगातार अपनी गतिविधियां बढ़ा रहे हैं। बीजेपी की ओर से राज्य में संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियानों पर जोर दिया जा रहा है, जबकि आज सरकार अपने कामकाज और योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए अभियान चला रही है।

हाल के दिनों में Anurag Dhanda बीजेपी पर कई मुद्दों को लेकर हमला बोल चुके हैं। उन्होंने बीजेपी पर पंजाब की राजनीति में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए अलग-अलग राजनीतिक नेताओं को अपने साथ जोड़ने का आरोप भी लगाया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 14, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 14, 2026

Bihar Boat Tragedy

अक्टूबर 14, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 14, 2026

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026