DNP India Hindi

Anurag Dhanda: ‘दिल्ली में प्रदूषण हालात कितने गंभीर…’ राजधानी में दूषित हवा पर आप नेता ने सीएम योगी आदित्यनाथ का वीडियो किया शेयर; जानें पूरी डिटेल

Anurag Dhanda

फाइल फोटो

Anurag Dhanda: राजधानी में पिछले कई सालों से प्रदूषण की स्थिति बेहतर खराब बनी हुई है। कई जगहों पर तो एक्यूआई खराब से बहुत खराब बनी हुई है, जिससे दिल्लीवासियों को स्वास्थ्य समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है। इसी बीच आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने सीएम योगी आदित्यनाथ का वीडियो अपने एक् हैंडल से शेयर किया है। बता दें कि दिल्ली में लगातार प्रदूषण की स्थिति खराब बनी हुई है। जो सरकार के लिए एक चिंता का विषय है। हालांकि यह पहली बार नहीं है, हर साल दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है। वहीं अब इसे लेकर राजनीति शुरू हो चुकी है। आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

आप नेता Anurag Dhanda ने सीएम योगी आदित्यनाथ का वीिडियो किया शेयर

आप नेता अनुराग ढांडा ने अपने एक्स हैंडल पर सीएम योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि “CM योगी आदित्यनाथ दिल्ली में बीजेपी सरकार की पोल खोल रहे हैं।

दिल्ली में प्रदूषण हालात कितने गंभीर हो गये और सीएम gupta rekha ने कुछ नहीं किया? दरअसल बीते दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी की एयर क्वालिटी की तुलना गैस चैंबर से करते हुए कहा कि विकास कार्यों के बावजूद उत्तर प्रदेश के लोग स्वच्छ वातावरण का आनंद ले रहे हैं और घुटन महसूस नहीं कर रहे हैं। जंगल कौरिया में रेनोवेटिड ब्लॉक डेवलेपमेंट ऑफिसर ऑफिस के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि आज की सबसे बड़ी वैश्विक चुनौतियों में से एक पर्यावरण का क्षरण है। गौरतलब है कि यह वीडियो अनुराग ढांडा ने किया ट्वीट।

दिल्ली के प्रदूषण पर क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “यहां का वातावरण काफी अच्छा है, कोई प्रदूषण नहीं है। प्रदूषण न होने पर बीमारियां कम होती हैं। प्रदूषण होने पर फेफड़ों को नुकसान पहुंचता है।

ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित होने पर पूरा शरीर प्रभावित होता है।” उन्होंने दिल्ली की वायु गुणवत्ता को लेकर कहा, “दिल्ली की हालत देखिए? ऐसा लगता है जैसे गैस चैंबर हो। स्थिति बेहद खराब है, सांस लेना मुश्किल है और आंखों में जलन हो रही है। डॉक्टर अस्थमा से पीड़ित लोगों, बुजुर्गों और बच्चों को घर के अंदर रहने की सलाह दे रहे हैं। ये कैसी जिंदगी है।” गौरतलब है कि सीएम योगी के इस बयान के बाद विपक्ष पूरी तरह से एक्टिव हो चुका है।

 

 

 

 

 

Exit mobile version