Anurag Dhanda: अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा चोरी मामले को लेकर सियासी बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है। विपक्ष लगातार राज्य सरकार पर हमलावर नजर आ रहा है। वहीं अब आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भंग करने की मांग उठाई है।
उनका कहना है कि यदि जांच में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सही साबित होते हैं, तो ट्रस्ट का पुनर्गठन कर उसकी जिम्मेदारी प्रतिष्ठित साधु-संतों को सौंपी जानी चाहिए। मालूम हो कि ट्रस्ट की तरफ से 11 जुलाई को बैठक होनी है। हाल के दिनों में राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान के प्रबंधन को लेकर कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं।
Anurag Dhanda ने कर दी विशेष मांग
आप नेता Anurag Dhanda ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “पूरे ट्रस्ट को भंग कर साधु संतों को मंदिर की मैनेजमेंट दी जानी चाहिए।
पूरे ट्रस्ट को भंग कर साधु संतों को मंदिर की मैनेजमेंट दी जानी चाहिए। कुछ राजनैतिक लुटेरों को वहां से हटाकर दूसरे राजनैतिक लुटेरों को वहां बिठाना समाधान नहीं है।
चंपत राय के खिलाफ FIR कब होगी? https://t.co/K45FqeZkKk
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) June 27, 2026
कुछ राजनैतिक लुटेरों को वहां से हटाकर दूसरे राजनैतिक लुटेरों को वहां बिठाना समाधान नहीं है। चंपत राय के खिलाफ FIR कब होगी”? बता दें कि अब तक इस मामले में कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है और कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। हालांकि, जांच अभी जारी है और अदालत द्वारा किसी भी आरोपी को दोषी घोषित नहीं किया गया है।
कथित चंदा चोरी मामला क्या है?
हाल के दिनों में राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान के प्रबंधन को लेकर कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। इन आरोपों के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच एजेंसियां दान की गिनती, रिकॉर्ड, नकदी प्रबंधन और संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर रही हैं।
अब तक इस मामले में कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है और कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। हालांकि, जांच अभी जारी है और अदालत द्वारा किसी भी आरोपी को दोषी घोषित नहीं किया गया है।
