---Advertisement---

Anurag Dhanda: ‘आप सभी को और आपके परिवार को होली.., आप नेता ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं: जानें सबकुछ

Anurag Dhanda: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने होली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 4, 2026 10:09 अपराह्न | Updated: मार्च 5, 2026 9:11 पूर्वाह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने होली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। सीएम भगवंत मान से लेकर अनुराग ढांडा ने देशवासियों को होली की बधाई दी है। आप नेता ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें भेदभाव मिटाकर एक-दूसरे के साथ मिलजुलकर रहने की प्रेरणा देता है। अनुराग ढांडा ने युवाओं से अपील की कि वे होली को उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मनाएं। साथ ही पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें और पानी की बचत करें।

Anurag Dhanda ने होली को दी बधाई

आप नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “आप सभी को और आपके परिवार को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ”।

आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने होली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमारे जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मक सोच लेकर आता है। उन्होंने अपने संदेश में सभी नागरिकों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। आप नेता ने युवाओं से कहा कि वे समाज में सकारात्मक बदलाव के वाहक बनें और त्योहारों को सामाजिक जागरूकता से जोड़ें।

अरविंंद केजरीवाल ने होली ने दी बधाई

आप नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि समस्त देशवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। प्रभु सभी को खुशियाँ दें और सभी स्वस्थ रहें। आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ अन्याय किया गया। लेकिन कोर्ट ने हमारे साथ न्याय किया और कह दिया, AAP कट्टर ईमानदार है। होली पर हमेशा ही शराब की दुकानें बंद रहती थीं लेकिन इस साल बीजेपी की सरकार ने शराब की दुकानें खुलवाई हैं। यह बेहद ग़लत फैसला है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जून 16, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 16, 2026

Mamata Banerjee

जून 16, 2026

US-Iran-Deal

जून 16, 2026

Punjab News

जून 15, 2026

Punjab News

जून 15, 2026