‘विडियो पूरी सच्चाई दिखा…’ जंतर मंतर पर जारी आंदोलन के बीच आप नेता Anurag Dhanda ने शेयर किया वीडियो, जानें पूरी डिटेल

Anurag Dhanda: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।

Anurag Dhanda

फाइल फोटो

Anurag Dhanda: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि यह वीडियो पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाता है।

उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन को लेकर जिस तरह की बातें फैलाई जा रही हैं, वीडियो उससे अलग तस्वीर पेश करता है और लोगों को तथ्यों के आधार पर निर्णय लेना चाहिए। बता दें कि जंतर मंतर से सोशल मीडिया पर कई तरह की वीडियो तेजी से वायरल हो रहे है।

आप नेता Anurag Dhanda ने शेयर किया वीडियो

आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “टीवी चैनल जंतर मंतर पर हिंसा की एकतरफ़ा खबर दिखाकर देश से ग़द्दारी कर रहे हैं। ये 12 मिनट का विडियो पूरी सच्चाई दिखा रहा है जो हर किसी को जरुर देखना चाहिए। पुलिस मोदी सरकार के आदेश पर सुनियोजित तरीक़े से हिंसा भड़का रही है”।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर विभिन्न संगठनों और लोगों द्वारा अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस आंदोलन को लेकर अलग-अलग राजनीतिक दल भी लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी बीच Anurag Dhanda का वीडियो और बयान राजनीतिक बहस का नया विषय बन गया है।

राजनीतिक बयानबाजी तेज

जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। अलग-अलग राजनीतिक दल अपने-अपने पक्ष में बयान दे रहे हैं। वहीं सरकार की तरफ से भी लगातार बातचीत की बात कही जा रही है। जिसके बाद बातचीत का भी दरवाजा खुलता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि सीजेपी की तरफ से लगातार यह कहा जा रहा है कि बातचीत या तो प्रोटेस्ट स्थल पर होगी या किसी अन्य जगहों पर, हालांकि अब देखना होगा कि केंद्र सरकार का अगला कदम क्या होने जा रहा है।

 

Exit mobile version