Anurag Dhanda: बीजेपी नेशनल मीडिया इंचार्ज के द्वारा अरविंद केजरीवाल के एजुकेशन मॉडल पंजाब को नकली बताया गया और इसे आप नेता अनुराग ढांडा बर्दाश्त नहीं कर सके। वह सोशल मीडिया पर एक बार फिर निशाना साधने में पीछे नहीं रहे। बीजेपी के नेशनल मीडिया को इंचार्ज प्रदीप भंडारी के पोस्ट को एक बार फिर शेयर करते हुए x प्लेटफार्म पर आखिर अनुराग ढांडा की तरफ से क्या कहा गया। किस तरह से बीजेपी पर निशाना साधा गया। आइए देखते हैं झूठ फैलाने का आरोप लगाने के साथ-साथ आखिर आप नेता ने क्या कहा है।
Anurag Dhanda ने बीजेपी की नियत पर उठाया सवाल
AGAIN FAKE NEWS BY BJP.
OLD PAPER CLIP THIS TIME.
बीजेपी का एकमात्र मक़सद पंजाब को बदनाम करना है।
लेकिन मज़ा ये देखकर आ रहा है कि ऊपर से नीचे तक जान लगाकर भी बीजेपी न एक भी ख़राब स्कूल और न नशे का एक भी असली विडियो दिखा पा रही।
भाई भंडारी क्यों अपनी फ़ज़ीहत करवाते हो हर रोज़?… https://t.co/kP6HWZ3C0s pic.twitter.com/c2MLLciaKu
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) August 24, 2026
अनुराग ढांडा ने x पर अनुराग ढांडा ने कहा, “BJP की फिर से फेक न्यूज़। इस बार पुराना पेपर क्लिप। बीजेपी का एकमात्र मक़सद पंजाब को बदनाम करना है। लेकिन मज़ा ये देखकर आ रहा है कि ऊपर से नीचे तक जान लगाकर भी बीजेपी न एक भी ख़राब स्कूल और न नशे का एक भी असली विडियो दिखा पा रही। भाई भंडारी क्यों अपनी फ़ज़ीहत करवाते हो हर रोज़? लो इस स्कूल की आज की तस्वीरें देखो। अब ये मत कहना कि रात रात में बना दिया।” इसके साथ ही फोटोज में देखा जा सकता है कि कैसे स्कूली बच्चों की हर सुविधा और उनके पढ़ाई लिखाई में कोई परेशानी ना हो इसका ध्यान रखा जा रहा है।
पंजाब के स्कूल को लेकर इस दावे पर बिफरे अनुराग ढांडा
दरअसल भाजपा के नेशनल मीडिया इंचार्ज ने एक पेपर की कटिंग को शेयर करते हुए कहा था, “बिना छत वाले स्कूल!केजरीवाल का नकली एजुकेशन मॉडल पंजाब में भी पकड़ा जा रहा है; ठीक वैसे ही जैसे दिल्ली में पकड़ा गया था!पंजाब “आप दा” को रिजेक्ट कर देगा!” वहीं इस पर आप नेता और नेशनल मीडिया इंचार्ज अनुराग ढांडा ने जिस तरह से निशाना साधा है। यह एक ऐसा जवाब है जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे बीजेपी के द्वारा दिए गए दावे निराधार है जिस पर आप नेता ने जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है।
