Anurag Dhanda: लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को आंदोलन स्थल से हटाए जाने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल का ऐलान कर दिया है, तो वहीं दूसरी तरफ सफदरजंग अस्पताल की तरफ से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी कर दिया है।
गौरतलब है कि आज सुबह ही दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को आंदोलन स्थल से लेक जाकर अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं अब इस मामले में आप नेता Anurag Dhanda आग बबूला हो गए और इस मामले पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। वहीं इस मामले में दिल्ली का राजनीतिक पारा सातवे आसमान पर पहुंच चुका है।
Anurag Dhanda ने जताई नाराजगी
दिल्ली पुलिस द्वारा सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराए जाने पर आम आदमी पार्टी के नेता Anurag Dhanda ने कहा कि, “अगर पुलिस अपना काम कर रही थी, तो वे वर्दी में क्यों नहीं गए? उन्होंने सादे कपड़े क्यों पहने, भीड़ की तरह क्यों जमा हुए और खुद को चादरों से क्यों ढका? वे क्या छिपाने की कोशिश कर रहे थे?” उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि
बेहद शर्मनाक।
एक आम आदमी से घबरा गई मोदी सरकार। पर्दा लगाकर जानवरों की तरह घसीट कर ले जाया गया?
कुछ क़ानूनी कर रहे हैं तो बिना वर्दी और पर्दा लगाकर क्यों कर रहे हैं? pic.twitter.com/HnkzrUni9y
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) July 18, 2026
“बेहद शर्मनाक। एक आम आदमी से घबरा गई मोदी सरकार। पर्दा लगाकर जानवरों की तरह घसीट कर ले जाया गया? कुछ क़ानूनी कर रहे हैं तो बिना वर्दी और पर्दा लगाकर क्यों कर रहे हैं “?
सोनम वांगचुक का आंदोलन क्यों चर्चा में?
सोनम वांगचुक लंबे समय से लद्दाख से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आवाज उठाते रहे हैं। हाल के दिनों में वे दिल्ली के जंतर मंतर पर अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें आंदोलन स्थल से हटाए जाने की घटना सामने आई, जिसके बाद कई राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी। इस घटना के बाद विपक्षी दल केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं।
वहीं, सत्ता पक्ष की ओर से अभी तक इस मुद्दे पर विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में यह मामला राजनीतिक रूप से भी चर्चा का केंद्र बन गया है। विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो सकती है।
