---Advertisement---

‘भयानक बाढ़ के बाद लोगों की ज़िंदगी को सामान्य…’ आप नेता Anurag Dhanda ने Arvind Kejriwal का ट्वीट शेयर कर दी अहम जानकारी

Anurag Dhanda: पंजाब में बाढ़ से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। जैसे-जैसे पानी कम हो रहा है, बिमारियों का खतरा लगातार बढ़ता रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 13, 2025 5:30 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: पंजाब में बाढ़ से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। जैसे-जैसे पानी कम हो रहा है, बिमारियों का खतरा लगातार बढ़ता रहा है। हालांकि सीएम भगवंत मान सरकार के मंत्री और विधायक लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे है। वह लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे है। इसी बीच आप संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर CM Bhagwant Mann की जमकर तारीफ की है। वहीं ट्वीट को आप राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने शेयर करके अपनी प्रतिक्रिया दी है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

आप नेता Anurag Dhanda ने Arvind Kejriwal का ट्वीट किया शेयर

बता दें कि आप राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने अपने एक्स हैंडल से Arvind Kejriwal का एक ट्वीट शेयर किया है। आप संयोजक ने लिखा कि “भयानक बाढ के बाद लोगों की ज़िंदगी को सामान्य बनाने के लिए पंजाब सरकार युद्धस्तर पर जो काम कर रही है वो वाक़ई सराहनीय हैं।

गाँवों की साफ़ सफ़ाई, मेडिकल कैंप, पशुओं का टीकाकरण, सामुदायिक भवनों की मरम्मत और मंडियों में ख़रीद की तैयारी, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पूरी प्लानिंग पंजाब के लोगों से साझा की”।

CM Bhagwant Mann ने किसानों को दिया खास तोहफा

बाढ़ के कारण लाखों एकड़ फसलें खराब हो गई है। इसी बीच CM Bhagwant Mann ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि “किसानों की फ़सल को ध्यान में रखते हुए, धान की खरीद के लिए मंडियों में सभी प्रबंध किए जा चुके हैं। बाढ़ से प्रभावित मंडियों को 19 सितंबर तक दुरुस्त कर खरीद के योग्य बनाएंगे। हम इस संकट की घड़ी का मजबूती से सामना करते हुए जन-जीवन को दोबारा पटरी पर लेकर आएंगे।

बाढ़ के कारण जितनी भी सरकारी इमारतों का नुकसान हुआ है, उनकी मरम्मत का काम जारी है। इसके अलावा पशुओं और लोगों में बीमारियाँ फैलने से रोकथाम के लिए बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। बड़े-बड़े अस्पतालों से लोगों की सेवा के लिए डॉक्टर तैनात किए जाएंगे”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohan Yadav

अप्रैल 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 16, 2026

Bengal Assembly Election 2026

अप्रैल 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 16, 2026