---Advertisement---

‘यही वजह है कि कांग्रेस…’ पंजाब के गांवों में बने खेल मैदान को देख गदगद हुए आप नेता Anurag Dhanda, वीडियो किया शेयर, जानें सबकुछ

Anurag Dhanda: पंजाब में ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता ने प्रतिक्रिया दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 18, 2026 4:53 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: पंजाब में ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता Anurag Dhanda ने एक वीडियो शेयर कर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने गांवों में तैयार किए गए खेल मैदानों को युवाओं को खेलों से जोड़ने और सकारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने से जोड़ा।

साथ ही उन्होंने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से बीजेपी और कांग्रेस पर भी तंज कसा है। आप नेता ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो के जरिए पंजाब के गांवों में बने खेल मैदानों की तस्वीर पेश की। बता दें कि पंजाब में कुल 3100 खेल मैदान बनाए जा रहे है।

Anurag Dhanda ने शेयर किया वीडियो

आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब के गांवों के मैदान ऐसे दिखते हैं। यही वजह है कि कांग्रेस और बीजेपी परेशान हैं और पंजाब के लोग खुश हैं”। पंजाब सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में खेल ढांचे को मजबूत करने पर लगातार जोर दिया जा रहा है।

अगस्त 2026 में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 509 से अधिक ग्रामीण खेल मैदानों का उद्घाटन किया था। सरकार के मुताबिक इन मैदानों का उद्देश्य गांवों में युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना है। ताकि उन्हें नशे से दूर रखा जाए।

लाखों युवाओं को पहुंचेगा फायदा

ग्रामीण खेल मैदानों के विस्तार के पीछे मुख्य उद्देश्य गांवों में खेल का बुनियादी ढांचा तैयार करना और स्थानीय स्तर पर खिलाड़ियों को अभ्यास की सुविधाएं देना है। सरकार की ओर से इसे युवाओं को खेलों से जोड़ने तथा राज्य में खेल संस्कृति को मजबूत करने की पहल के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।

पंजाब में खेलों को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से भी जोड़ा जा रहा है। सरकार और उसके समर्थकों का कहना है कि युवाओं को गांव के स्तर पर खेलों की बेहतर सुविधाएं मिलने से उन्हें स्वस्थ और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 14, 2026

Bihar Boat Tragedy

अक्टूबर 14, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 14, 2026

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026