---Advertisement---

‘युवाओं को सरकारी नौकरियाँ दे…’ पंजाब में युवाओं को मिल रहे रोजगार से गदगद हुए आप नेता Anurag Dhanda, जानें पूरी डिटेल

Anurag Dhanda: पंजाब में युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर आप नेता ने भगवंत मान सरकार की नीतियों की सराहना की है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 9, 2026 3:51 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: पंजाब में युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर आप नेता ने भगवंत मान सरकार की नीतियों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकताओं में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना प्रमुख रूप से शामिल रहा है और सरकारी नौकरियों के जरिए बड़ी संख्या में युवाओं को अवसर दिए गए हैं। Anurag Dhanda ने पंजाब में रोजगार को लेकर सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि युवाओं को केवल चुनावी वादों तक सीमित रखने के बजाय उन्हें रोजगार के वास्तविक अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है। बता दें कि बीते दिन सीएम मान  ने बीते दिन 800 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया।

युवाओं को मिल रहे रोजगार से गदगद हुए Anurag Dhanda

आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि

“बीजेपी देश में युवाओं के रोज़गार छीन रही है और पंजाब में AAP सरकार लगातार युवाओं को सरकारी नौकरियाँ दे रही है”। मालूम हो कि रोजगार अभियान के तहत 866 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। सरकार का कहना है कि रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ युवाओं को सरकारी सेवाओं से जोड़ने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। रोजगार अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मान ने विभिन्न पदों पर चयनित 866 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। साथ ही उन्होंने युवाओं से खास अपील भी की।

मान सरकार के रोजगार मॉडल का किया जिक्र

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार रोजगार को अपनी प्रमुख उपलब्धियों में गिनाती रही है। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले चार वर्षों में 69 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हैं।इन नियुक्तियों में शिक्षा, पुलिस, बिजली और अन्य विभागों में भर्ती शामिल होने का दावा किया गया है।

सरकार का कहना है कि भर्तियों में पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई गई और युवाओं को बिना सिफारिश के योग्यता के आधार पर अवसर देने की कोशिश की गई। Anurag Dhanda ने इसी दिशा में सरकार के प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि युवाओं को रोजगार देना किसी भी सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारियों में से एक है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

AIIMS Nagpur Recruitment 2026

सितम्बर 5, 2026

Bart De Wever

सितम्बर 5, 2026

Bengaluru Viral News

सितम्बर 5, 2026

Ujjal Bhuyan

सितम्बर 5, 2026

Chirag Paswan

सितम्बर 5, 2026

US Iran War

सितम्बर 5, 2026