---Advertisement---

‘बीजेपी शासित राज्यों में परीक्षा…’ आप नेता Anurag Dhanda ने छत्तीसगढ़ के SI रिज़ल्ट पर उठाया सवाल

Anurag Dhanda: छत्तीसगढ़ में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के रिजल्ट को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी पार्टियां सरकार पर तंज कस रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 8, 2026 4:32 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: छत्तीसगढ़ में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के रिजल्ट को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के नेता Anurag Dhandaने परीक्षा परिणाम और भर्ती प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने बीजेपी शासित राज्यों में प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्था और पारदर्शिता को लेकर सरकार पर निशाना साधा। दरअसल चयनित अभ्यर्थियों की सूची में SPACERANI, NEWS और TUFAIL जैसे नाम सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। चलिए आपको बताते है इससे  जुड़ी जानकारी।

Anurag Dhanda सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा रिजल्ट पर उठाए सवाल

आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “बीजेपी शासित राज्यों में परीक्षा का मज़ाक़ बना कर रख दिया है। देखिए छत्तीसगढ़ के SI रिज़ल्ट में पास छात्रों के क्या नाम लिखे हैं”। आप नेता द्वारा स्क्रीन शॉट के अनुसार सीजी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2024 के प्रीलिम्स परिणाम में सीरियल नंबर 467 पर SPACERANI, नंबर 5769 पर TUFAIL और नंबर 6074 पर NEWS नाम के अभ्यर्थी क्वालिफाई करते नजर आए।

इन नामों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहे हैं और भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं अब इसे लेकर आप और कांग्रेस मौजूदा सरकार पर पूरी तरह से हमलावर नजर आ रहे है। साथ ही इस इसके वायरल होने के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है।

बीजेपी शासित राज्यों पर साधा निशाना

आप नेता ने अपने बयान के जरिए बीजेपी शासित राज्यों में भर्ती परीक्षाओं को लेकर व्यापक सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सरकारों की जिम्मेदारी है कि युवाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। हालांकि, ढांडा और विपक्षी पार्टियों के आरोपों के बाद अब छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने स्पष्ट किया है कि परिणाम में प्रदर्शित सभी नाम अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन के समय उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार ही दर्ज किए गए हैं। युवा साथियों से विनम्र आग्रह है कि किसी भी प्रकार की अफवाह या अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 7, 2026

Punjab News

सितम्बर 7, 2026

Rashifal 8 September 2026

सितम्बर 7, 2026

Rain Alert 8 September 2026

सितम्बर 7, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 7, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 7, 2026