‘एफआईआर की कॉपी नहीं..’ राम मंदिर चंदा विवाद पर आप नेता Anurag Dhanda का बीजेपी सरकार पर तंज, जानें सबकुछ

Anurag Dhanda: राम मंदिर चंदा विवाद के बाद से पूरे देश में सियासत पूरी तरह से गरमा चुकी है। जिसके बाद अब कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है।

Anurag Dhanda

फाइल फोटो

Anurag Dhanda: राम मंदिर चंदा विवाद के बाद से पूरे देश में सियासत पूरी तरह से गरमा चुकी है। विपक्ष लगातार केंद्र और योगी सरकार पर हमलावर नजर आ रही है। बताते चले कि राम मंदिर चंदा विवाद के बाद यूपी सरकार की तरफ से एसआईटी का गठन किया गया था। कमेटी की तरफ से रिपोर्ट  पेश करने के बाद से एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

वहीं अब इस मामले में आप नेता Anurag Dhanda ने गंभीर सवाल खड़े किए है। दरअसल आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ढांडा ने अपने ट्वीट में मीडिया के कार्यशैली पर भी जमकर सवाल खड़े किए है। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है।

Anurag Dhanda ने मीडिया की कार्यशैली पर उठाए सवाल

आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “कितनी हैरानी की बात है कि किसी भी चैनल या एजेंसी के पास FIR की कॉपी नहीं है।

FIR तक छुपा रहे तो दोषियों को क्या सज़ा दिलवाएँगे? रामभक्तों के साथ बीजेपी सरकार बहुत बड़ा धोखा कर रही है”। बताते चले कि एसआईटी की तरफ से रिपोर्ट सौपने के बाद से ही लगातार गिरफ्तारियां और इस्तीफे का दौर शुरू हो चुका है।

क्या है पूरा मामला?

राम मंदिर निर्माण के नाम पर चंदा जुटाने से जुड़े एक कथित विवाद के सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप है कि कमेटी के कुछ सदस्यों ने मंदिर के नाम पर कथित रूप से मिलने वाले चंदा और दान में हेरा-फेरी की है।

वहीं यूपी पुलिस और एसआईटी की तरफ से  मामले की जांच जारी है और संबंधित दस्तावेजों एवं वित्तीय लेन-देन की पड़ताल कर रही है। शुरूआती रिपोर्ट के बाद से ही गिरफ्तारियों और इस्तीफे का दौर शुरू हो चुका है।

 

 

Exit mobile version