---Advertisement---

‘ये ईडी वाले कहानी भी…’ आप नेता संजीव अरोड़ा की गिरफ्तार पर फूटा Anurag Dhanda का गुस्सा, कर दिया बड़ा खुलासा़

आप नेता संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर Anurag Dhanda का गुस्सा फूट पड़ा। ईडी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, किया चौंकाने वाला खुलासा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 10, 2026 4:36 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: पंजाब में वरिष्ठ आप नेता संजीव अरोड़ा को बीते दिन ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद दिल्ली से पंजाब तक सियासी भूचाल मचा हुआ है। बताते चले कि बीते दिन संजीव अरोड़ा के कई ठिकानों पर ईडी की टीमों ने चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-2 आवास समेत दिल्ली, गुरुग्राम और अन्य ठिकानों पर एक साथ छापामारी शुरू की थी। कार्रवाई के दौरान सीआईएसएफ और सीआरपीएफ के जवान भी सुरक्षा में तैनात रहे। इसके बाद ईडी की तरफ से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं अब आप नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने इसपर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Anurag Dhanda ने ईडी के कार्यों पर उठाया सवाल

बता दें कि आप नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “ED की credibility अब ज़ीरो हो चुकी है। लेकिन अब ये ईडी वाले कहानी भी बकवास सुनाते हैं। संजीव अरोड़ा की कंपनी पर ईडी ने 157 करोड़ रुपये की बोगस मोबाइल फ़ोन export के आरोप लगाएं हैं। कंपनी ने सार्वजनिक जवाब में ईडी की पोल खोल दी है।

कंपनी की प्रेस रिलीज़ के मुताबिक़ सारे फ़ोन के IMEI नंबर Customs ने पोर्ट पर स्कैन किये हैं उसके बाद export हुआ है। अब IMEI Scan तो ग़लत नहीं हो सकता, electronically verified evidence है। तो ईडी के आरोप इस fact के सामने बहुत हल्के लगते हैं। कंपनी ने ये भी साफ किया कि इनमें से ज़्यादातर IMEI देश के बाहर active हैं जो export को प्रूव करता है।

इसकी तस्दीक Apple और दूसरी कंपनियों ने भी की है। कंपनी ने सप्लायर्स को सारा पेमेंट GST समेत बैंकिंग चैनल से ही किया है, इसलिए वहां भी संदेह की कोई गुंजाइश नहीं। मतलब साफ है कि ईडी ने सिर्फ़ इसलिए फर्जी केस बनाकर संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार किया है क्योंकि उन्होंने बीजेपी में जाने से इनकार कर दिया”।

कौन है संजीव अरोड़ा 

 संजीव अरोड़ा पंजाब के जाने-माने उद्योगपति और राजनेता हैं। वे आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं और राज्यसभा सांसद के रूप में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। संजीव अरोड़ा खास तौर पर उद्योग, सामाजिक कार्यों और राजनीति में सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाते हैं।

उन्होंने व्यापार जगत में अपनी मजबूत पहचान बनाने के बाद राजनीति में कदम रखा। पंजाब के लुधियाना क्षेत्र में उनका काफी प्रभाव माना जाता है। वे शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा से जुड़े कई कार्यों में भी सक्रिय रहे हैं। राज्यसभा सांसद बनने के बाद संजीव अरोड़ा ने उद्योग, रोजगार और पंजाब के विकास से जुड़े कई कार्य किया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026