---Advertisement---

Anurag Dhanda: गुजरात में टक्कर देने को तैयार आम आदमी पार्टी! सर्वे रिपोर्ट शेयर कर आप नेता ने भरी हुंकार, होगा कड़ा मुकाबला?

आप नेता Anurag Dhanda ने गुजरात में आप का कद बढ़ने का जिक्र करते हुए हुंकार भरी है। अनुराग ढ़ांडा ने कहा है कि 2027 में गुजरात विधानसभा चुनाव दिलचस्प होगा और आप बदलाव करेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 20, 2026 5:55 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: अगले वर्ष होने वाला गुजरात विधानसभा चुनाव बेहद दिलचस्प होने वाला है। इसको लेकर सियासी संग्राम अभी से शुरू है। वी प्रीसाइड नामक सर्वे एजेंसी ने अभी हाल ही में पल्स ऑफ गुजरात 2026 के नाम से सर्वे किया है जिसमें राज्य के अंदर आम आदमी पार्टी का दबदबा बढ़ता नजर आया है। इसी सर्वे रिपोर्ट को साझा कर अनुराग ढ़ांडा ने फिर हुंकार भरी है।

आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी दुगनी ताकत के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उनका कहना है कि 2027 में गुजरात में बदलाव तय है। विधानसभा चुनाव में आप मजबूती से टक्कर देते हुए राज्य में बीजेपी को चुनौती देगी। अनुराग ढ़ांडा के दावे को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि गुजरात विधानसभा का चुनाव जबरदस्त हो सकता है।

सर्वे रिपोर्ट शेयर कर Anurag Dhanda ने भरी हुंकार!

पल्स ऑफ गुजरात 2026 के नाम से जारी एक सर्वे रिपोर्ट शेयर करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने फिर एक बार हुंकार भरी है। आप नेता ने साफ तौर पर कहा है कि 2027 में गुजरात में बदलाव तय है। इसके पीछे उन्होंने सर्वे में अपनी पार्टी को मिल रहे समर्थन का जिक्र किया है।

अनुराग ढ़ांडा सर्वे से जुड़ी एक रिपोर्ट शेयर करते हुए लिखते हैं कि “गुजरात में बीजेपी तीन दशक तक इसलिए जीतती रही क्योंकि मुकाबले में कांग्रेस थी। ये भी कह सकते हैं कि कांग्रेस ही बीजेपी को जिताती रही है। ताजा सर्वे के मुताबिक अब आम आदमीं पार्टी लोगों की आवाज बनकर बीजेपी को चुनौती दे रही है तो 2027 में बदलाव तय है।” आप नेता की ये हुंकार 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी संग्राम के संकेत दे रही है।

गुजरात में कड़ा मुकाबला के आसार!

सर्वे रिपोर्ट में दावा है कि आम आदमी पार्टी का कदम राज्य में तेजी से बढ़ा है। जो आप 2022 चुनाव में गुजरात में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में सफल हुई है। वो अब 2027 में कड़ी टक्कर देने की स्थिति में है। सर्वे के मुताबिक आप के पास 24.8 फीसदी वोट शेयर है। ऐसे में आम आदमी पार्टी अगले विधानसभा चुनाव में बड़ा फैक्टर साबित हो सकती है। इसी का जिक्र करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने भी 2027 में कड़ी चुनावी टक्कर होने की बात कही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bengaluru News

अप्रैल 25, 2026

H‑1B Visa

अप्रैल 25, 2026

AP SSC Results 2026

अप्रैल 25, 2026

US-Iran-Talks

अप्रैल 25, 2026

PSL 2026

अप्रैल 25, 2026

Delhi Murder Case

अप्रैल 25, 2026