---Advertisement---

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है…’ केरलम के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन के घर ईडी की छापेमारी पर Anurag Dhanda का बीजेपी-कांग्रेस पर तंज

Anurag Dhanda: केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन के घर ED छापेमारी पर आप नेता ने बीजेपी और कांग्रेस पर साधा निशाना।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 28, 2026 4:40 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: बीते दिन केरलम के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन के घर ईडी ने छापेमारी की थी। इसके अलावा कई जगहों पर प्रवर्तन निदेशालय की ताबड़तोड़ छापेमारी की गई थी। केरलम चुनाव में  विजयन को करारी हार का सामना करना पड़ा। वहीं केरलम में कांंग्रेस की सरकार बन गई है।

इसी बीच अब आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया है और बीजेपी और कांग्रेस पर तंज कसा है। दरअसल पिनाराई विजयन के मुख्यमंत्री पद से हटते ही ईडी ने छापेमारी शुरू कर दी है। इस को लेकर आप नेता ने तंज कसा है।

पिनाराई विजयन के घर ईडी की छापेमारी पर Anurag Dhanda का पलटवार

बता दें केरलम के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन के घर ईडी की छापेमारी पर आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि

“राहुल गांधी ने कहा लाल होना चाहिए, मोदी सरकार ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री को लाल करवा दिया। ये रिश्ता क्या है”? दरअसल आप नेता ने अरविंद केजरीवाल के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी, जिसमे लिखा था कि “केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन के खिलाफ ईडी की छापेमारी, केंद्रीय एजेंसियों का भाजपा द्वारा क्षेत्रीय विपक्षी दलों को निशाना बनाने और लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए किया गया एक और घोर दुरुपयोग है। कांग्रेस द्वारा ‘निष्क्रियता’ की शिकायत शुरू होते ही ईडी की तत्काल छापेमारी से भाजपा-कांग्रेस संबंधों पर सवाल उठते हैं”।

केरल की राजनीति में हलचल तेज

पिनाराई विजयन से जुड़े इस घटनाक्रम के बाद आने वाले दिनों में केरल की राजनीति में और अधिक बयानबाजी देखने को मिल सकती है। राजनीतिक दल इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच अपनी-अपनी रणनीति के तहत प्रचार करने में जुट सकते हैं।

फिलहाल ED की कार्रवाई और उससे जुड़े तथ्यों पर सभी की नजर बनी हुई है। वहीं राजनीतिक गलियारों में यह मामला चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 6 June 2026

जून 6, 2026

कल का मौसम 7 June 2026

जून 6, 2026

Punjab News

जून 6, 2026

Anurag Dhanda

जून 6, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 6, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 6, 2026