---Advertisement---

‘इस्तीफ़े से खिसियाए घूम रहे हैं…’ बीजेपी के आरोपों पर आप नेता Anurag Dhanda का फूटा गुस्सा

Anurag Dhanda: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। जिसके बाद आप बीजेपी आमने सामने हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 26, 2026 4:19 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

 Anurag Dhanda: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच जुबानी जंग लगातार तेज होती दिखाई दे रही है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्ष पर सवाल उठाने के बजाय भाजपा अपनी नाकामियों पर जवाब दे।

Anurag Dhanda ने दावा किया कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बीजेपी के नेता बौखलाए हुए हैं और इसी वजह से वे विपक्ष पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। वीडियो जारी करते हुए Anurag Dhanda ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बीजेपी के नेताओं की बेचैनी साफ दिखाई दे रही है। आईए बताते है कि क्या है पूरा मामला।

Anurag Dhanda की बीजेपी को दो टूक

आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि

“धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफ़े से खिसियाए घूम रहे हैं बीजेपी वाले, केजरीवाल पर पलटवार का मौक़ा ढूँढ रहे हैं। पलटवार तो हो नहीं पा रहा, अपना ही मज़ाक़ उड़वा रहे हैं भाजपाई”। आप नेता ने कहा कि दरअसल बीजेपी वालों को ज्यादा परेशानी हो रही है कि अरविंद केजरीवाल इन छात्रों के साथ क्यों खड़े है। उनका साथ क्यों दे रहे है। इससे भाजपाई बौखलाए हुए है। बीजेपी पंजाब के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांग रही है। बता दें कि बीजेपी यह आरोप लगा रही है कि पंजाब में भी पेपर लीक हुआ है तो शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।

सियासी बयानबाजी हुई और तेज

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जहां विपक्ष इसे अपनी जीत बता रहा है, वहीं बीजेपी इसे प्रशासनिक और जवाबदेही से जुड़ा निर्णय बता रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मुद्दा आने वाले दिनों में भी राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में बना रह सकता है और विभिन्न दल इसे अपने-अपने राजनीतिक नजरिए से जनता के सामने रखेंगे।

युवा वर्ग देश की राजनीति का बड़ा हिस्सा माना जाता है। ऐसे में शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दे राजनीतिक दलों के लिए भी बेहद अहम हैं। मालूम हो कि आप की तरफ से इस आंदोलन में युवाओं को पूरा समर्थन दिया गया था। वहीं अब इस मामले में Anurag Dhanda ने प्रतिक्रिया दी है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026