---Advertisement---

Anurag Dhanda: ‘हरियाणा में लोगों को बिजली का झटका..’ आप नेता ने हरियाणा सरकार पर कसा तंज; जानें पूरी डिटेल

Anurag Dhanda: पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों को बड़ी खुशखबरी देते हुए बिजली के दामों में जोरदार कटौती की है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 8, 2026 5:54 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों को बड़ी खुशखबरी देते हुए आम आदमी पार्टी सरकार ने बिजली के दामों में कटौती की है। जिससे माना जा रहा है कि लाखों लोगों को इससे फायदा मिलने की उम्मीद है। इसी बीच आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा सरकार को घेरा है। बता दें कि हरियाणा में बिजली की दरों को लेकर अनुराग ढांडा ने सैनी सरकार पर जोरदार तंज कसा है। बता दें कि हाल ही में पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने जानकारी देते हुए कहा कि बिजली क्षेत्र में ऐतिहासिक जनहितकारी पहल है।

Anurag Dhanda ने हरियाणा सरकार पर कसा तंज

आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने जानकारी देते हुए कहा कि बिजली क्षेत्र में ऐतिहासिक जनहितकारी पहल। अनुराग ढांडा ने एक पोस्टर जारी करते हुए लिखा कि पहले ही 90 प्रतिशत लोगों को बिल जीरो था।

और बाकी 10 प्रतिशत लोगों के लिए बिजली की दरों में 1.55 रूपये प्रति यूनिट की कटौती की गई है। इसके अलावा हरियाणा में बिजली बिल देख लोग झटके में महंगी बिजली से जनता परेशान, ना मुफ्त बिजली, ना बिजली बिल में राहत, 7.10 रूपये प्रति यूनिट तक की महंगी बिजली”।

घरेलू बिजली बिल में 70 पैसे प्रति यूनिट तक की कमी

पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने जानकारी देते हुए कहा कि बिजली क्षेत्र में ऐतिहासिक जनहितकारी पहल! कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशनों के लिए मात्र ₹5 प्रति यूनिट, उद्योगपतियों के लिए 100 किलोवाट तक के फिक्स्ड चार्ज में कमी। वकीलों के चैंबरों से अब घरेलू दरों पर शुल्क लिया जाएगा, न कि वाणिज्यिक दरों पर मान सरकार की ओर से जनता को राहत, बिजली दरों में कमी!!

कैबिनेट मंत्री द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 300 यूनिट से अधिक घरेलू बिजली बिल भरने वालों के लिए टैरिफ में 70 पैसे प्रति यूनिट तक की कमी, बिल में लागू निश्चित शुल्क में 5-10 रुपये प्रति किलोवाट प्रति माह की कमी, लोड के अनुसार वाणिज्यिक टैरिफ में भी 65-79 पैसे की कमी शामिल है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मार्च 11, 2026

Uniform Civil Code

मार्च 11, 2026

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026

मार्च 11, 2026

Donald Trump

मार्च 11, 2026

Mamata Banerjee

मार्च 11, 2026

Harish Rana

मार्च 11, 2026