---Advertisement---

‘गद्दार ज्ञानेश कुमार…’ Anurag Dhanda CSE एग्जाम धांधली को लेकर हुए मुखर, सरकार के साथ CEC को भी लपेटा

Anurag Dhanda: यूपीएससी प्रोविजनल आंसर की में दिए गए जवाब को लेकर सवाल उठे हैं और इस विवाद पर आप नेता ने भी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार पर वार किया है। जानिए क्या है पूरा मामला।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 27, 2026 4:23 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: देश में अलग-अलग एग्जाम में धांधली, छेड़छाड़ और पेपर लीक को लेकर अक्सर स्टूडेंट की तरफ से प्रदर्शन किया जाता है और उसे लेकर सवाल भी उठाए जा रहे हैं। वहीं इस सब के बीच सिविल सर्विस एक्जाम प्रीलिम्स को लेकर विवाद खड़ा हुआ है। जहां कथित तौर पर दावा किया गया है कि जनरल स्टडीज और एप्टीट्यूड पेपर्स में धांधली हुई है। इसे लेकर आप नेता अनुराग ढांडा चुप नहीं रहे और एक बार फिर उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। केंद्र सरकार पर वार करते हुए उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। जिस तरह से अनुराग ढांडा ने सवाल खड़े किए हैं वह जाहिर तौर पर चर्चा में है।

क्यों Anurag Dhanda ने एक बार फिर उठाया एग्जाम में धांधली का मुद्दा

अनुराग ढांडा ने x प्लेटफार्म पर एक पोस्ट को शेयर किया जिसमें लिखा गया है कि “इस साल के सिविल सर्विस एग्जाम (CSE) प्रीलिम्स में जनरल स्टडीज़ और एप्टीट्यूड पेपर्स के कम से कम 27 सवाल विवादों में आ गए हैं। कैंडिडेट्स का कहना है कि UPSC प्रोविजनल आंसर की में दिए गए जवाब या तो गलत हैं, या उनमें कोई सही जवाब नहीं है या उनमें एक से ज़्यादा जवाब हो सकते हैं।”

अनुराग ढांडा ने क्यों ज्ञानेश कुमार पर किया वार

वहीं इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुराग ढांडा ने कहा, “एक पेपर ठीक से नहीं करा सकती मोदी सरकार। कोई युवा इनको नहीं चाहता फिर भी गद्दार ज्ञानेश कुमार इनको चुनाव जिता देता है।” दरअसल यूपीएससी जैसे बड़े एग्जाम के प्रोविजनल आंसर की को लेकर इस तरह की बातें सामने आना निश्चित तौर पर शॉकिंग है। जिस पर फिलहाल विवादों का दौर जारी है। इस पर अनुराग ढांडा ने भी प्रतिक्रिया दी है और निश्चित तौर पर सरकार पर सवाल खड़े किए गए हैं।

 

यह सच है कि किसी न किसी एग्जाम में धांधली, पेपर लीक आंसर की विवाद को लेकर लगातार सवाल खड़े किए जाते हैं। वही इस मामले में मुखर होने में आप नेता भी कभी पीछे नहीं रहते हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 10, 2026

Rain Alert 11 October 2026

अक्टूबर 10, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 10, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 10, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 10, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 10, 2026