---Advertisement---

दिल्ली में ड्रग्स के कारोबार पर हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर Anurag Dhanda ने साधा निशाना, कही ये बात

Anurag Dhanda: बढ़ते नशे के कारोबार से परेशान होकर कल्याणपुर निवासियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया जिस पर आप नेता ने प्रतिक्रिया दी और निशाना साधा है। जानिए पूरी खबर क्या है जहां सड़क पर लोग उतरे नजर आ रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 31, 2026 5:12 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां कथित तौर पर लोग सड़क पर उतरे हैं। नशे के विरोध में अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। वहीं इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आप नेता अनुराग ढांडा ने निशाना साधा है। आइए जानते हैं इस दौरान उन्होंने क्या कहा। एक वीडियो भी शेयर किया है जहां सड़क पर विरोधी सुर दिखाई दे रहे हैं और वह अपनी आवाज बुलंद करते हुए दिखे हैं। अनुराग ढांडा ने इशारों इशारों में बढ़ते नशे के खिलाफ लोगों के विरोध प्रदर्शन पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

अनुराग ढांडा ने इस तरह साधा निशाना

आप नेता अनुराग ढांडा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में कहा, “दिल्ली में ड्रग्स का कारोबार इतना ज़्यादा बढ़ गया है कि लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। कल्याणपुरी में बढ़ते नशे के ख़िलाफ़ लोगों का विरोध प्रदर्शन।” यहां आप देख सकते हैं लोगों का कहना है कि दिल्ली पुलिस फोर्स होश में आओ कल्याणपुरी से नशा बंद कराओ। जहां वीडियो में स्थानीय नागरिक बुजुर्ग और महिलाएं सड़कों पर उतरकर तेजी से फैलते हुए नशे के व्यापार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

क्यों Anurag Dhanda हुए कल्याणपुरी विरोध प्रदर्शन पर मुखर

आप नेता अनुराग ढांडा से हटकर अगर इस विरोध प्रदर्शन की बात करें तो स्थानीय निवासी नशे के कारोबार और समस्याओं को लेकर सड़क पर उतर गए हैं। लोगों ने प्रशासन और पुलिस से अवैध नशे की बिक्री पर तुरंत कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा जा रहा है कि नशे की वजह से आज के युवाओं पर इसका गलत प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में इसे बंद करवाना इसका एक मात्र उपाय है।
अनुराग ढांडा द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट में दिल्ली के पूर्वी क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार से जुड़ी गंभीर सामाजिक समस्या को उजागर किया गया है। इस पर प्रशासन और पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 16, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 16, 2026

Donald Trump

सितम्बर 16, 2026

UPI Payment

सितम्बर 16, 2026

 Punjab News

सितम्बर 15, 2026

Punjab News

सितम्बर 15, 2026