---Advertisement---

‘घुमा फिरा कर नहीं…’ ‘राम मंदिर चंदा चोरी’ को लेकर अनुपम खेर पर क्यों Anurag Dhanda ने किया कटाक्ष, जानें क्या बोले

Anurag Dhanda: पहले अनुपम खेर ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी को सामान्य बताने की गलती की और उन्हें ट्रोल होना पड़ा। वहीं इस सबके बीच आखिर आप नेता अनुराग ढांडा ने क्या लिखा है। आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 14, 2026 4:04 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: राम मंदिर चोरी का मामला फिलहाल देश का सबसे ज्वलंत विषय है जिस पर लोग बात करने में पीछे नहीं है। बीते दिन इसे लेकर अनुपम खेर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। जहां इस मुद्दे को मामूली बताया था। उस वजह से बॉलीवुड एक्टर को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा लेकिन इस सब के बीच अब आप नेता अनुराग ढांडा ने रिएक्ट किया है। x प्लेटफार्म पर उनके पोस्ट का जवाब दिया। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला और अनुराग ढांडा का यह पोस्ट क्यों चर्चा में है।

अनुपम खेर के सच्चाई वाले पोस्ट पर आप नेता का क्या रहा जवाब

अनुपम खेर ने एक पोस्ट को शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा था, “सच्चाई।” इसके साथ ही कहा भीगा हुआ आदमी बारिश से नहीं डरता। दरअसल यह पोस्ट उस समय सामने आया था जब उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा जहां एक्टर ने कहा था कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला मामूली है क्योंकि मुगल साम्राज्य में कई ऐसी चीज हुई है जो दयनीय है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि जब देश उन मुद्दों से निकल सकता है तो यह काफी मामूली है।

Anurag Dhanda ने अनुपम खेर के पोस्ट पर किस तरह दी प्रतिक्रिया

वहीं अब अनुपम खेर के सच्चाई वाले पोस्ट को शेयर करते हुए आप नेता अनुराग ढांडा ने प्रतिक्रिया दी और कहा, “आप मोदी जी को चंदा चोरी के लिए भला बुरा कहना चाह रहे हैं लेकिन कोई डर आपको ऐसा करने नहीं दे रहा है। राम का नाम लीजिए और घुमा फिरा कर नहीं सीधा-सीधा बोल दीजिए।” हालांकि इस पर अनुपम खेर की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है लेकिन अनुराग ढांडा ने इशारों में एक बार फिर केंद्र सरकार पर राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर कटाक्ष करने में पीछे नहीं रहे हैं।

किसी भी स्वतंत्र मुद्दे पर अपना बयान देने में अनुराग ढांडा कभी भी पीछे नहीं रहते हैं और राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर फिलहाल वह मुखर हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026