‘झूठ बोलने का कंपीटिशन हो तो नायब सिंह फर्स्ट…’ बेरोजगारी को लेकर Anurag Dhanda ने मारा ताना, हरियाणा सरकार पर उठाए तीखे सवाल

Anurag Dhanda: युवाओं को रोजगार प्रदान करने को लेकर हरियाणा सरकार की तरफ से किए गए दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए आखिर किस तरह से आप नेता ने सवाल दागे, क्या है पूरी खबर जो चर्चा में है।

Anurag Dhanda

Photo Credit- Google Anurag Dhanda

Anurag Dhanda: हरियाणा में रोजगार देने को लेकर नयाब सैनी सरकार की तरफ से बड़ा दावा किया गया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुराग ढांडा ने जिस तरह से पर्दाफाश किया वह सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। आप नेता ने एक पोस्ट को शेयर करते हुए नयाब सैनी सरकार के दावे पर सवाल उठाते हुए नजर आए हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा और कैसे बेरोजगारी को लेकर हरियाणा सरकार पर निशाना साधने में अनुराग ढांडा पीछे नहीं रहे। जानिए क्यों वार किया गया है।

हरियाणा सरकार के किस दावे पर बिफरे Anurag Dhanda

एक वीडियो को अनुराग ढांडा ने शेयर किया है जहां हरियाणा सरकार की तरफ से यह दावा किया जाता है कि उनके कार्यकाल में लगभग साढे 46000 युवाओं को रोजगार प्रदान किया गया है तो इसके अलावा 5600 पुलिस भर्ती प्रक्रिया फिलहाल जारी है। इसके अलावा 8500 अन्य डिपार्टमेंट के पेपर चल रहे हैं। वहीं इसके साथ ही यह भी कहा गया कि यह खत्म होने के बाद एक बार फिर शुरू होगा।

अनुराग ढांडा ने की ये मांग

नायब सैनी की तरफ से किए गए इस दावे को देखकर अनुराग ढांडा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “झूठ बोलने का कंपीटिशन हो तो नायब सिंह फ़र्स्ट आएँगे। CET 2025 पास करके लाखों युवा बैठे हैं लेकिन एक की भी भर्ती नहीं हुई आजतक। नायब सिंह सैनी 2024 में सरकार बनने के बाद किसको नौकरी दी है जरा लिस्ट जारी कर दो। आपका झूठ भी पकड़ में आ जाएगा और हरियाणा के युवाओं को भी सच पता चल जाएगा।”

जिस तरह से बेरोजगारी को लेकर आप नेता अनुराग ढांडा ने हरियाणा सरकार पर निशाना साधा है वह निश्चित तौर पर विवाद से कम नहीं है। सरकार की तरफ से यह कहा गया कि लगातार युवाओं को नौकरियां प्रदान की जा रही है। आप नेता ने एग्जाम पास करने वाले युवाओं को अभी बेरोजगार रखा गया है ऐसा दावा किया और हरियाणा सरकार पर सवाल खड़ा किया।

 

 

 

Exit mobile version