Anurag Dhanda: ई20 पेट्रोल को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता Anurag Dhanda ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। दरअसल आप नेता ने केंद्र सरकार पर एक बार फिर जोरदार तंज कसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने E20 पेट्रोल को लागू करने से पहले आम लोगों, वाहन मालिकों और किसानों के हितों को पर्याप्त प्राथमिकता नहीं दी। उन्होंने कहा कि इस फैसले से जुड़े कई पहलुओं पर सरकार को जवाब देना चाहिए। वहीं अब नितिन गडकरी के एक बयान पर आप नेता ने केंद्र सरकार क घेरा है।
Anurag Dhanda ने केंद्र सरकार पर लगाया गंभीर आरोप
आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “जी हां, यह सही है। यह प्रधानमंत्री मोदी का फैसला है, जिसे कैबिनेट ने पारित कर दिया है। इसलिए, गडकरी के इस्तीफे की मांग कीजिए, ई20 के लिए नहीं, बल्कि मोदी के इस्तीफे की।
सही बात है। ये प्रधानमंत्री मोदी का फैसला है जिसे कैबिनेट ने पास किया है।
तो E20 के लिए गडकरी का नहीं मोदी का इस्तीफ़ा मांगो।
ये कहना चाहते हैं गडकरी जी 🔥🔥 https://t.co/kyG1BJHrQC
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) July 28, 2026
यही तो आप कहना चाहते हैं, मिस्टर गडकरी”। बता दें कि दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए ढांडा ने इसकी जानकारी दी। जिसमे नितिन गडकरी कहते हुए नजर आ रहे है कि पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने में उनका कोई रोल नहीं है। ये दोनों प्रोजेक्ट पूरी तरह से केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के हैं।
क्या है एथेनॉल फ्यूल?
ये एक तरह का बायो फ्यूल है। इसे बनाने में मक्के और अन्य गन्ने मक्के और अन्य एग्रीकल्चर वेस्ट से तैयार किया जाता है। इसे पेट्रोल में मिलाकर वाहनों का इस्तेमाल किया जाता है। मालूम हो कि अभी देशभर में ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर 20 प्रतिशत एथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल का मिश्रण दिया जाता है।
मालूम हो कि भारत में 20% एथेनॉल और 80% पेट्रोल के इस मिश्रण (E20) का विरोध हो रहा है। खासकर 2023 से पहले बनी पेट्रोल गाड़ियों के मालिक परेशान हैं।
